Doctor Verified

डायबिटीज में रामबाण है स्ट्रॉबेरी का सेवन, जानें फायदे

Strawberry Benefits in Diabetes: डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद गुण डायबिटीज में ब्लड शुगर कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में रामबाण है स्ट्रॉबेरी का सेवन, जानें फायदे


Strawberry Benefits in Diabetes: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण डायबिटीज की बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं और डाइट में तमाम अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, उन्हें डायबिटीज सबसे जल्दी हो सकता है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि देश को अब डायबिटीज कैपिटल के नाम से भी जाना जाने लगा है। डायबिटीज की बीमारी में इलाज के साथ-साथ डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस बीमारी में मरीज खाने-पीने को लेकर अक्सर कंफ्यूजन में रहते हैं। यही कारण है कि मरीज हेल्दी फलों का सेवन करना भी बंद कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्रॉबेरी किसी औषधि से कम नहीं है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी के फायदे और खाने का सही तरीका।

डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी के फायदे- Strawberry Benefits in Diabetes in Hindi

स्ट्रॉबेरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एक फायदेमंद फल है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ ही इसमें मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद गुण न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, बल्कि इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है। अक्सर लोग इसे मीठा फल समझ कर डायबिटीज में खाने से बचते हैं। लेकिन इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर कई गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन डायबिटीज में औषधि का काम करते हैं।

Strawberry Benefits in Diabetes

इसे भी पढ़ें: तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलिफोनिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने से लेकर इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो वजन ठीक रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कई अनोखे फायदे मिलते हैं।"

डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं-

1. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2. स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक कंपाउंड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंसुलिन रेजिस्टेंस में गड़बड़ी से बचाने में मदद करता है।

3. स्ट्रॉबेरी में फाइबर और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों का वजन ठीक रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

4. टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

स्ट्रॉबेरी तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होती है। आप इसका सेवन नाश्ते से लेकर डिनर तक कभी भी कर सकते हैं। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में भिंडी खाने से शुगर कम होता है? जानें इसकी सच्चाई

डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

इस समय कभी न करें फलों का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान

Disclaimer