अनहेल्दी खान-पान, फास्ट फूड्स, ज्यादा मसाले वाला भोजन खाने से कई लोगों में एसीडिटी की समस्या बढ़ जाती है। आप जो भी खाते या पीते हैं, उसका सीधा असर आपके पेट के स्वास्थ्य पर पड़ता है और गलत खान-पान से एसीडिटी, पेट फूलना, अपच, पेट में जलन जैसी समस्या बढ़ सकती है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड्स का ही सेवन करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे एसीडिटी जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने हेल्दी खाने के बाद भी एसीडिटी होने का कारण 3 चीजों को बताया है, जिसका सेवन अक्सर हम हेल्दी समझकर करते हैं।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत का मानना है कि, "बहुत सारे लोग खासकर महिलाएं वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर या गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना पसंद करती हैं। अगर आपको एसीडिटी या गैस्ट्रोएसोफ़ेगल रीफ़्लक्स की समस्या है तो आप इनका सेवन करना बंद कर दें, और अगर आप हेल्दी रहने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो ये भी बंद कर दें। क्योंकि गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शहद में मौजूद गुण कम या खत्म हो जाते हैं, जिससे ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।"
3 चीजें जो बढ़ा सकती हैं एसिडिटी की समस्या - 3 Things That Can Increase Acidity Problem in Hindi
View this post on Instagram
1. गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन
गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से कुछ व्यक्तियों में एसीडिटी की समस्या हो सकती है या ये एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकती है। नींबू जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है, जिसका सेवन करने से पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ सकता है। जबकि गर्म पानी पेट में एसिड के उत्पादन को उत्तेजित कर सकता है। इन दोनों सामग्री को मिलाकर पीने से एसीडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
2. एप्पल साइडर विनेगर का सेवन
एप्पल साइडर विनेगर स्वभाव से अम्लीय होता है, लेकिन एक बार चयापचय होने पर यह शरीर में क्षारीय प्रभाव डाल सकता है। जबकि कुछ लोगों को इसके सेवन के बाद बढ़ी हुई एसिडिटी या सीने में जलन का अनुभव हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इसके सेवन से उनके शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़े : एसिडिटी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें खाने का सही तरीका
3. गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना
गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से ज्यादातर लोगों को एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। शहद को आमतौर पर शरीर में क्षारीय बनाने वाला माना जाता है। हालांकि, अलग-अलग व्यक्तियों में इसकी प्रतिक्रिया हो सकती हैं। पाचन संबंधी समस्या का सामना कर रहे लोगों में इसका सेवन असुविधा का कारण बन सकता है।
अगर आपको भी एसीडिटी से जुड़ी समस्या है, तो इन चीजों का सेवन करने से परहेज करें और स्थिति गंभीर होने पर किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik