Doctor Verified

Brain Stroke: ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, कम होगा जोखिम

Tips To Lower Risk Of Stroke: आज के समय में तनाव काफी बढ़ गया है, ऐसे में स्ट्रोक से बचाव के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Brain Stroke: ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, कम होगा जोखिम

Tips To Lower Risk Of Strokes: भारत में स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्ट्रोक पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब जीवनशैली, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और एक्सरसाइज न करने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ता है। ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब जब मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता है, जिससे रक्त और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, और ब्रेन स्ट्रोक होता है। ब्रेन स्ट्रोक 2 तरह के होते है, इस्केमिक स्ट्रोक और रक्तस्रावी स्ट्रोक। दोनों ही स्ट्रोक खतरनाक होते हैं। ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

वजन कम रखें

स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अधिक वजन और मोटापा दोनों ही स्ट्रोक के लिए खतरा होते हैं। ज्यादा वजन होने से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज के साथ कैलोरी सेवन पर भी ध्यान दें।

नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप और रक्त शर्करा को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने से तनाव का स्तर कम होता है। व्यायाम शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

exercise

हेल्दी डाइट

स्ट्रोक को खतरे को कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी होता है। ऐसे में डाइट में अलसी, अखरोट और सोयाबीन को शामिल करें। इन चीजों में हेल्दी फैट होने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चीनी का सेवन कम से कम करें। डाइट में ताजे फल, सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज और मछली को शामिल करें। लाल मांस और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाती हैं कई दिक्कतें, जानें इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए 10 टिप्स

नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। कम नींद से स्ट्रोक का खतरा बढ़ने के साथ तनाव भी बढ़ता है। अपर्याप्त नींद की वजह से  थकान, कमजोर याददाशत जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में रात को पूरी नींद लें।

धूम्रपान से बचें

स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए धूम्रपान हरगिज न करें। सिगरेट के धुएं में मौजूद निकोटीन रक्त पर हानिकारक प्रभाव डालता है, जिससे रक्त में थक्का जमने की समस्या बढ़ती है। धूम्रपान करने से फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ता है। स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए धूम्रपान से बचें।

ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर को भी संपर्क कर सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

कोई भी बीमारी न होने पर या स्वस्थ व्यक्ति को भी कराने चाहिए ब्लड टेस्ट? जानें क्या ये वाकई होते हैं जरूरी

Disclaimer