स्‍टेम कोशिका से ठीक हो सकते हैं गंभीर त्‍वचा रोग

त्‍वचा की गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए स्‍टेम कोशिका पर आधारित जीन उपचार बहुत कारगर है। अधिक जानकारी के लिए इस स्‍वास्‍थ्‍य समाचार को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्‍टेम कोशिका से ठीक हो सकते हैं गंभीर त्‍वचा रोग


त्‍वचा की गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए स्‍टेम कोशिका पर आधारित जीन उपचार बहुत कारगर है। यह त्‍वचा में होने वाली गांठ को भी ठीक कर सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी।

Stem Cell May Cure Severe Skin Diseaseअब तक एपिडर्मोलिसिस बुलोजा जैसे आनुवंशिक गड़बड़ी वाले रोग का उपचार उपलब्ध नहीं था, लेकिन जीन चिकित्‍सा इस समस्या का सकारात्‍मक समाधान हो सकता है।



इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ मोडेना और रेगियो एमिलिया के अध्‍ययनकर्ताओं ने शोधकर्ताओं ने एपिडर्मोलिसिस बुलोजा से जूझ रहे मरीजों का विश्लेषण किया, जिनका जीन उपचार पहले हो चुका था।



उन्होंने पाया कि मरीज के पांव में प्रत्यारोपित की गई त्वचा की स्टेम कोशिका सामान्य रूप से काम कर रही है और इसका कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा है।


इस शोध के लेखक मिचेले डी. लुका ने कहा, 'इस खुलासे ने एपिडर्मोलिसिस बुलोजा और अन्य आनुवंशिक त्वचा रोग के जीन एवं कोशिका उपचार के लिए एपिडर्मल स्टेम कोशिका के भविष्य में सुरक्षित इस्तेमाल का रास्ता तैयार कर दिया है।'



शोधकर्ताओं की टीम ने मरीज की हथेली से स्टेम कोशिका को इक्कट्ठा किया, इसकी आनुवंशिक गड़बड़ियों को ठीक किया और इसे ऊपरी पैर में प्रत्यारोपित कर दिया। मरीज का ऊपरी पांव सामान्य दिख रहा था और इसमें रोग के लक्षण नहीं थे और इसमें किसी गांठ के बनने के लक्षण भी नहीं दिख रहे थे।

 

 

Source - arabtimesonline.com

 

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

नई तकनीक के जरिए मलेरिया से बचाव संभव

Disclaimer