हफ्ते भर से नहीं जा रही सर्दी-खांसी? चक्र फूल की बनी चाय करेगी सर्दी-खांसी दूर और तेजी से बढ़ाएगी इम्यूनिटी

इस समय लोग सर्दी-खांसी से लड़ने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, जिसमें से एक नुस्खा  ये भी है।      
  • SHARE
  • FOLLOW
हफ्ते भर से नहीं जा रही सर्दी-खांसी? चक्र फूल की बनी चाय करेगी सर्दी-खांसी दूर और तेजी से बढ़ाएगी इम्यूनिटी


कोरोना वायरस से लड़ते हुए लोगों को 6 महीने का वक्त बीत चुका है और ज्यादातर लोग इस बात को जान चुके हैं कि इस बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम होना बेहद महत्वपूर्ण है। जिस तरीके के हालात हैं हमें यकीन है कि आपने सामान्य सर्दी, जुकाम या फ्लू से लड़ने के लिए दवाओं को घर पर स्टॉक किया होगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि दवाएं निश्चित रूप से काम करती हैं लेकिन हम अक्सर रसोई में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री के साथ प्राकृतिक उपचार के मूल्यों को भूल जाते हैं, जिनमें से कुछ आपको सर्दी, खांसी या फ्लू से लड़ने में मदद कर सकते हैं। 

chakrafool

अदरक की चाय से लेकर हल्दी वाले दूध तक, बीमार होने पर हम सभी आजमाए हुए नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। एक और मसाला है जो फ्लू जैसे लक्षण होने पर उन्हें ठीक करने में बेहद कारगर साबित होता है और वो है चक्र फूल, जिसे अंग्रेजी भाषा में स्टार ऐनिज कहते हैं।

विटामिन से भरपूर स्टार ऐनिज 

तारे के आकार के स्टार ऐनिज को अक्सर प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन ए और सी होते हैं, जो शरीर में संक्रमण को ठीक करने और उससे लड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं। चक्र फूल में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा विशेष रूप से सर्दी में सुखदायक प्रभाव देती है।   

चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ 

स्थानीय रूप से चक्र फूल के रूप में जानें जाने वाले इस मसाले को आपके शरीर के लिए किसी सुपर फूड से कम नहीं माना जा सकता है क्योंकि ये ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ से भरा हुआ है और प्राकृतिक रूप से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। वेलनेस एंड लाइफस्टाइल कोच, ल्यूक कॉटिन्हो ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इसके फायदों के बारे में लिखा। ल्यूक कहते हैं, "वास्तव में, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बहुत सारी खांसी की दवाईयों के साथ-साथ  टेमीफ्लू सहित फ्लू ड्रग्स में चक्र फूल मुख्य घटक होता है। इतना ही नहीं इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जो अमृत के रूप में काम करते हैं और आपके शरीर को ठीक करने का काम करते हैं। ”    

इसे भी पढ़ेंः प्याज को पकाने का आपका तरीका हो सकता है गलत, जानें प्याज को पकाने का सही तरीका और पाएं सभी स्वास्थ्य लाभ

सर्दी से लड़ने वाले पौष्टिक तेल से भरा चक्र फूल

स्टार एनीज में मुख्य सक्रिय तत्व में से दो थाइमोल, टेरपिनोल, सर्दी, खांसी और किसी भी प्रकार की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं, जो हमारे श्वसन पथ पर हमला कर सकती है। हालांकि इस मसाले के एंटीवायरल गुणों पर अभी भी अध्ययन चल रहा है लेकिन यह ऊपरी श्वसन पथ की बीमारियों से लड़ने में बेहद प्रभावी हो सकता है।  

star

पाचन समस्याओं से लड़ने में गुणकारी है चक्र फूल   

बढ़ते फ्लू संक्रमण या वायरल संक्रमण का एक प्रचलित लक्षण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मुद्दे जैसे मतली या सूजन है। चक्र फूल में सुखदायक गुण होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और मतली जैसे लक्षणों को नियंत्रित करते हैं। चक्र फूल उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं, जिन्हें मासिक धर्म में ऐंठन होती है। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से से भरपूर चक्र फूल

विषाक्त पदार्थों से लड़ने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए शरीर को क्या चाहिए? एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, दोनों ही चक्र फूल में भरपूर पाए जाते हैं। चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल और माइक्रोब फाइटिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो इसे एक हेल्दी मसाला बनाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन किसी भी रूप में करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।      

इसे भी पढ़ेंः  बादाम, सोयाबीन और ये 3 चीजें ज्‍यादा खाने पर शरीर पर पड़ता है बुरा असर, जानिए क्‍या हैं इनके साइड इफेक्‍ट्स

इसको कैसे पीना है

आप चाहें तो इसे चाय या करी बनाने के लिए इस विदेशी मसाले का उपयोग कर सकते हैं लेकिन यह समय आपके लिए कल्पना से परे सोचने का है। अगर आप  संक्रमण को दूर रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एक कप चक्र फूल की चाय का सेवन करना आपके लिए एक स्वस्थ विकल्प होगा। चाय  बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप पानी उबालें और उसमें 4-5 चक्र फूल मिलाएं। इसे अच्छे से उबलने दें। पीने से पहले 10-15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने दें। बस आपका सर्दी और खांसी से लड़ने वाला पेय मिनटों में तैयार हो जाता है!

    • ल्यूक ने डिटॉक्सिंग कॉनकोशन के लिए एक आसान नुस्खा भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अदरक और जीरा जैसे अन्य भारतीय मसालों के उपचार गुणों को भी इसमें जोड़ा है। इन मसालों को थोड़े से उबलते पानी में मिलाएं। और पानी को छान लें। 
    • दोनों ही पेय का सेवन खाली पेट किया जा सकता है। यह छोटे बच्चों को भी दिया जा सकता है। अगर आपको डिम्बग्रंथि या एस्ट्रोजेन के स्तर में वृद्धि का पता चला है, तो इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। सामान्य रूप से इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।   

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

White Coffee: कॉफी लवर हैं, तो ब्‍लैक कॉफी ही नहीं अब पिएं व्‍हाइट कॉफी, मिलेंगे ढेर सारे अद्भुत फायदे

Disclaimer