Expert

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है हरा प्याज, जानें इसे खाने का सही तरीका

हरा प्याज बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है, आप इसे डाइट में शामिल कर हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। जानें इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट  
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है हरा प्याज, जानें इसे खाने का सही तरीका

Spring Onion Benefits For Heart Health: देश में हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल और खानपान में पोषण की कमी हमारे हृदय को कमजोर बनाने का काम करती है। वहीं, बाहर का जंक फूड, शराब व धूम्रपान हार्ट हेल्थ को खराब करने में सहायक होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में प्लॉक बनने लगता है। जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या होती है और आगे चलकर यही हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक की वजह बनती है। लेकिन, न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो आहार को ठीक करने से हम हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ऋपसी अरोड़ा ने बताया कि हरा प्याज को डाइट में शामिल कर आप हार्ट रोग से खुद का बचाव कर सकते हैं। साथ ही, जो लोगों डाइट में सब्जियों की मात्रा अधिक रखते हैं, उनको हार्ट डिजीज होने का खतरा कम होता है। 

हार्ट हेल्थ के लिए हरा प्याज खाने के फायदे - Spring Onion Benefits For Heart Health In Hindi 

हरा प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। रिसर्च में भी इस बात का पता चलता है कि हरा प्याज का खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है। आगे जानते हैं हरा प्याज खाने के हार्ट हेल्थ को फायदे। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

हरे प्याज में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो आपको फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाने का कार्य करते है। फ्री रेडिकल्स हार्ट हेल्थ के लिए घातक हो सकते हैं। हरे प्याज में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से सुरक्षा प्रदान करते हैं। 

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें 

ब्लड प्रेशर हृदय रोग का खतरा बढ़ा देता है। हरे प्याज में सल्फर पाया जात हाै, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के कंट्रोल करने में सहायक होता है। यह नसों को आराम पहुंचाता है। साथ ही, हार्ट पर पड़ने वाले प्रेशर को भी कम करता है। हरे प्याज से ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है और हृदय संबंधी रोग होने का खतरा कम होता है। 

spring onion for heart health in hindi

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करें

एलडीएल का स्तर बढ़ने से हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन, जब आप डाइट में हरा प्याज शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद सल्फर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। जिससे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण 

सूजन की वजह से भी हृदय पर दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक व फेलियर की वजह बन सकता है। हरे प्याज में क्वेरसेटिन होता है, यह सूजन के कम करने में मददगार होता है। साथ ही, हरे प्याज के सेवन से नसों में प्लाक नहीं बनता है। 

पोषक तत्व से भरपूर 

हरा प्याज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के व अन्य विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। विटामिन सी नसों को डैमेज होने से बचाता है, साथ ही कोलेजेन के उत्पादन को बढ़ता है। इससे नसों में इलास्टिसिटी बनी रहती है। वहीं विटामिन के चोट लगने पर अधिक खून बहने से रोकता है। विटामिन सी और विटामिन के हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। 

हरे प्याज का सेवन किस तरह करें - How To Eat Spring Oninon In Hindi 

  • सलाद के रूप में - आप खीरे, प्याज और नींबू, टमाटर के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • सैंडविच के साथ - सैंडविच बनाते समय आप सब्जियों के साथ हरा प्याज का उपयोग कर सकते हैं। 
  • सूप के साथ - सूप बनाते समय आप उसमें हर प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • सब्जी - हरे प्याज को आप सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन सा प्राणायाम सबसे अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

हरे प्याज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। इसके सेवन से आप खुद को रोग मुक्त बना सकते हैं। साथ ही हृदय रोग को जोखिम को भी कम कर सकते हैं।  

Read Next

क्या लौकी खाने से बेली फैट घटता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer