Doctor Verified

स्मोकिंग करने से सिर्फ फेफड़े ही नहीं पेट को भी पहुंचता है गंभीर नुकसान, जानें बचाव

Smoking Can Cause Stomach Problems: स्मोकिंग के कारण पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे अल्सर, गैस्ट्राइटिस, और पेट के कैंसर आदि का खतरा बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्मोकिंग करने से सिर्फ फेफड़े ही नहीं पेट को भी पहुंचता है गंभीर नुकसान, जानें बचाव


Smoking Can Cause Stomach Problems: स्मोकिंग का चलन आज के समय में एक बड़ी समस्या के रूप में तेजी से बढ़ रहा है। स्मोकिंग न सिर्फ आपके फेफड़े और हार्ट को ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। इसकी वजह से आप पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का शिकार भी हो सकते हैं। सिगरेट पीने वाले लोगों को यह लगता है कि खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। स्मोकिंग की वजह से पेट और आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, स्मोकिंग से पेट की कौन सी समस्याएं हो सकती हैं और बचाव।

स्मोकिंग करने से होती हैं पेट की ये बीमारियां- Smoking Can Cause Stomach Problems in Hindi

स्मोकिंग कई गंभीर समस्याओं और बीमारियों का कारण हो सकता है। इसकी वजह से सांस से जुड़ी समस्याओं के साथ कैंसर और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "स्मोकिंग की वजह से फेफड़ों और हार्ट को तो गंभीर नुकसान पहुंचता ही है, साथ ही इसकी वजह से पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी खतरा रहता है। लंबे समय से स्मोकिंग करने वाले लोगों में पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: स्मोकिंग की वजह से सिर्फ फेफड़े ही नहीं रीढ़ की हड्डी में भी होती हैं दिक्कतें, जानें बचाव

स्मोकिंग की वजह से पेट की ये बीमारियां हो सकती हैं-

1.एसिडिटी

सिगरेट में मौजूद निकोटीन और अन्य केमिकल्स पेट में एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। इसकी वजह से एसिडिटी, पेट में जलन, पेट में तकलीफ, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. पेट की गंभीर बीमारियां

सिगरेट पीने से पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे कि अल्सर, गैस्ट्राइटिस, और पेट के कैंसर आदि हो सकती हैं। ये समस्याएं ज्यादा सिगरेट पीने के कारण हो सकती हैं।

3. पेट की सूजन

निकोटीन और अन्य केमिकल्स पेट की आंतों को इर्रिटेट कर सकते हैं और उनमें सूजन का कारण बन सकते हैं। यह सूजन पेट में तकलीफ और पेट की आंतों में ब्लॉकेज के कारण हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर और वातावरण दोनों के लिए खतरनाक है स्मोकिंग, जानें इसकी वजह से सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव

4. पेट में कार्यक्षमता में कमी

सिगरेट पीने से पेट की कार्यक्षमता कम हो सकती है, जिससे पाचन की समस्याएं हो सकती हैं।

सिगरेट पीने से पेट की अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि जीर्ण आंत सिंड्रोम (IBS), क्रोहन रोग, और आंत के अल्सर।

कैसे करें बचाव?

स्मोकिंग की वजह से पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए स्मोकिंग से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा रोजाना हेल्दी, ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा रोजाना व्यायाम और योग का अभ्यास करने से भी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

सल्फेट और पैराबेन क्या है? जानें कैसे ये पहुंचाते हैं हेल्थ को नुकसान

Disclaimer