
Smelly Armpits Causes: गर्मी के मौसम में पसीना आने के कारण आपकी बगल (अंडरआर्म्स) से बदबू आने लगती है। इसकी वजह से कई बार पब्लिक प्लेस पर या लोगों के सामने आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। इस परेशानी की वजह से कई बार लोग पब्लिक में जाने से डरने लगते हैं। अंडरआर्म्स की बदबू के कारण आपके आसपास के लोगों को भी परेशानी हो सकती है। अक्सर लोगों को यह लगता है कि अंडरआर्म्स की बदबू का कारण बगल में आने वाला पसीना है, लेकिन असल में पसीना गंधहीन या स्मेललेस होता है। फिर यह सवाल उठता है कि आखिर अंडर आर्म्स से बदबू आती क्यों है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अंडरआर्म्स से बदबू आने के कारण और इससे बचाव के टिप्स।
अंडरआर्म्स (बगल) से बदबू क्यों आती है?- What Causes Smelly Armpits in Hindi
बगल या अंडरआर्म्स से बदबू आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। इसके पीछे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही जिम्मेदार होते हैं। अंडरआर्म्स से बदबू दरअसल आपकी स्किन के नीचे मौजूद ग्लैंड से होने वाले ऑयल रिलीज होने के कारण होती है। ये ग्लैंड बगल के आसपास ही मौजूद होती हैं। इसके अलावा बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी आपके अंडरआर्म्स से बदबू आ सकती है। अंडरआर्म्स में मौजूद एक्रिन नामक ग्लैंड से ऑयली कंपाउंड का रिसाव होता है। इसकी वजह से आपके पसीने में बदबू पैदा होती है। ज्यादातर मामलों में यह रिसाव बहुत ज्यादा तनाव, डर, दर्द आदि के कारण होता है। ये ऑयली कंपाउंड दरअसल स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं और फिर ये बैक्टीरिया पसीने को फैटी एसिड में बदलने का काम करते हैं और फिर गंध आना शुरू होती है।
इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे
अंडरआर्म्स की बदबू से बचाव के टिप्स- Smelly Armpits Prevention Tips in Hindi
अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग इत्र, डिओडोरेंट्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। इनमें मौजूद कंपाउंड गंध कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आपको तनाव कम करना चाहिए और शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखना चाहिए। अंडरआर्म्स की बदबू से बचाव के लिए इन टिप्स का ध्यान रखें-
- नहाने के बाद बेकिंग सोडा के पानी से अंडरआर्म्स को धोने से आपको बदबू से छुटकारा मिलता है।
- अंडरआर्म्स पर नींबू का रस लगाने से भी आपको बदबू से छुटकारा मिलेगा।
- लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करने से भी आपको अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने में फायदा मिलता है।
- आर्मपिट्स में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से भी आपको अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा मिलेगा।
अंडरआर्म्स या बगल की बदबू दूर करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में खीरा, पुदीना, संतरा, मौसमी और तरबूज आदि शामिल करने से भी आपको अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा मिलेगा। गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्मोकिंग व शराब के सेवन से बचें, ऐसा करने से आपको बगल की बदबू से छुटकारा मिलेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)