आज का दौर स्मार्ट युग है। उपकरण हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। या कहें कि हमारी जिंदगी अब तकनीक और उपकरणों पर काफी हद तक निर्भर हो चुकी है। इन उपकरणों ने हमारी जिंदगी काफी हद तक आसान बना दी है। और वैज्ञानिक भी इन उपकरणों को उपयोग करने में आसान बनाने के प्रयासों में जुटे रहते हैं। ऐसा ही एक प्रयास जापान में किया गया है, जहां ऐसा यंत्र बनाने में कामयाबी हासिल की गयी है जिसे बालों के बीच लगाया जा सकता है। आकार में छोटा यह उपकरण कई जरूरी काम कर सकता है। यह ब्लड प्रेशर की जांच और रास्ता बनाने में मददगार साबित होगा।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली प्रमुख जापानी कंपनी ने कंप्यूटर चालित इस यंत्र को स्मार्टविग कहा है। दरअसल, यह एक सार्किटबोर्ड है जो देखने में बालों के गुच्छे जैसा लगता है। इसे बालों के बीच में लगाया जाएगा। यह स्मार्टफोन जैसे अन्य उपकरणों के साथ वायरलैस प्रणाली से संपर्क करेगा और डाटा परिवर्तित करेगा। यह सड़कों की दिशाएं बताने, ब्लड प्रेशर जैसे सूचनाएं एकत्रित करने में मदद करेगा।
कंपनी ने इसके पेटेंट के लिए अर्जी दे रखी है। इसमें सेंसर और विशेष किस्म के उपकरण लगे होंगे जो दिशा-निर्देश जैसे संदेश लेने का पहनने वाले के सिर पर कंपन पैदा करेगा। इस विग को बनाने में घोड़े, इंसान, पंख, ऊन, फाइबर और कृत्रिम बालों का इस्तेमाल किया गया है।
Read More Health News in Hindi