वीकेंड पर ज्यादा देर सोने से आंतों के स्वास्थ्य को पहुंच सकता है नुकसान: रिसर्च

रिसर्च की मानें तो वीकेंड पर देर तक सोने या फिर आम दिनों में भी जल्दी उठना गट हेल्थ या फिर आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वीकेंड पर ज्यादा देर सोने से आंतों के स्वास्थ्य को पहुंच सकता है नुकसान: रिसर्च


ज्यादा नींद लेना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं, खराब नींद सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण भी बनती है। इसपर हुई एक रिसर्च की मानें तो वीकेंड पर देर तक सोने या फिर आम दिनों में भी जल्दी उठना गट हेल्थ या फिर आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में गट में हानिकारक बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक नींद में कमी या फिर डाइट में गड़बड़ी होने पर गट हेल्थ प्रभावित हो सकती है। 

लाइफस्टाइल पर करता है निर्भर 

डॉ. साराह बेरी, किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन के मुताबिक सोने की गलत आदत गट हेल्थ या फिर आंतों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में हमारे बेड पर सोने जाने से लेकर सुबह जागने तक की आदतें गट हेल्थ से कहीं न कहीं जुड़ी होती हैं। यह गट माइक्रोबियम पर असर डालने के साथ ही गट हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है। नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने और सोने के पैटर्न में बदलाव लाकर आप गट हेल्थ को बेहतर रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आपका पाचन दुरुस्त कर देंगे किचन में मौजूद ये 5 हर्ब्स, दूर रहेंगे पेट के रोग

गट हेल्थ को बेहतर रखने के तरीके 

गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में खान-पान भी काफी हद तक अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव कर केवल हेल्दी डाइट जैसे फल, सब्जियां या फिर साबूत अनाज आदि ही खाना चाहिए। यही नहीं इसके लिए तनाव और एंग्जाइटी को कम करने के साथ ही मीठी चीजें या फिर आर्टीफीशियल स्वीटनर खाने से भी बचें। एक्सरसाइज भी गट को हेल्दी रखने में काफी अहम होती है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से गट हेल्थ को बेहतर रखा जा सकता है। यही नहीं अगर आप धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करते हैं तो इससे भी दूरी बनाएं। 

gut

आंतों को हेल्दी रखना क्यों जरूरी है? 

आंत या फिर गट को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, आंतें भोजन से विषाक तत्वों को निकालकर खाने को पचाने का काम करते हैं। गट हेल्थ आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने से साथ ही साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं। अगर आपकी आंतें कमजोर हैं तो ऐसे में कई बार इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।

Read Next

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने शेयर की घुटनों को हेल्दी रखने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version