कम सोने से शरीर में सूजन की समस्या

पर्याप्त नींद हर किसी की जरूरत होती है लेकिन अगर महिलाएं पूरी नींद ना लें तो इससे शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कम सोने से शरीर में सूजन की समस्या


benefits of sleepingकामकाजी क्षेत्रों में भले ही महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो गई है। लेकिन महिलाओं पर काम का बोझ ज्यादा है क्योंकि उन्हें दफ्तर के साथ घर भी संभालना पड़ता है। इसलिए पुरुषों के मुकाबले उन्हें अधिक नींद की जरूरत पड़ती है ताकि उनके मस्तिष्क की थकान से उबरने में मदद मिल सके। नींद की कमी के चलते महिलाओं के शरीर में सूजन तक आ जाती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, महिलाएं एक साथ कई काम निपटाने में माहिर होती हैं। इसलिए उनके मस्तिष्क पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इससे बाहर निकलने के लिए उन्हें अधिक नींद की दरकार होती है। लगातार नींद में खलल पड़ने पर महिलाएं डिप्रशेन और चचिड़चिड़ेपन की गिरफ्त में आ जाती हैं।

पहले अध्ययन में भी पता चला था कि नींद की कमी हृदय रोग, मानसिक बीमारियों, स्ट्रोक और शरीर में सूजन पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। विशेषज्ञ माइकल ब्रेयस मानते हैं कि नींद की कमी के चलते कुछ महिलाओं के शरीर में इतनी सूजन आ जाती है कि सुबह उठने के बाद उन्हें गंभीर शारीरिक दर्द से जूझना पड़ता है।

इन परेशानियों से बचने के लिए वह महिलाओं को भरपूर नींद लेने की सलाह देते हैं। रात को लंबी नींद न ले पाने पर दिन के वक्त कुछ देर की झपकी जरूर लेनी चाहिए।

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी दर्ज करना हो सकता है ज्यादा कारगर

Disclaimer