Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अनार के फेश‍ियल से ख‍िल उठा चेहरा, पढ़ें द‍िल्‍ली न‍िवासी सर‍िता का अनुभव और एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

द‍िल्‍ली की रहने वाली सर‍िता कुछ समय से अनार के फेश‍ियल का इस्‍तेमाल कर रही हैं ज‍िसके पर‍िणाम ने उन्‍हें भी चौंका द‍िया है। सर‍िता ने हमारे साथ अपने अनुभव को साझा क‍िया और डॉक्‍टर ने भी इसके बेहतरीन फायदे शेयर क‍िए।

इस पेज पर:-


आजकल प्रदूषण के बढ़ते स्‍तर, गलत खानपान, बीमार‍ियों, तनाव जैसे फैक्‍टर्स के कारण त्‍वचा की सेहत खराब होती जा रही है। हर तीन में एक व्‍यक्‍त‍ि त्‍वचा की क‍िसी न क‍िसी समस्‍या से जूझ रहा है। बाजार में स्‍क‍िन की समस्‍याओं के ल‍िए कई प्रोडक्‍ट्स हैं, लेक‍िन जो लाभ घर के प्राकृत‍िक नुस्‍खों से होता है वो इन केम‍िकल युक्‍त उत्‍पादों से नहीं होता। जब तक आप डॉक्‍टर की सलाह के मुताबि‍क प्रोडक्‍ट्स का चयन नहीं करते, तब तक ओवर-द-काउंटर ब‍िक रहे उत्‍पादों से बचना चाह‍िए। ऐसे प्रोडक्‍ट्स कम दाम में म‍िल जाते हैं और इनकी कोई गारंटी नहीं होती। इन उत्‍पादों के बजाय घरेलू नुस्‍खे ज्‍यादा असरदार होते हैं ज‍िन्‍हें आप डॉक्‍टर की सलाह के साथ आजमां सकते हैं।

OnlyMyHealth की खास सीरीज ‘Skin Care Diaries’ में नई दिल्ली की 34 वर्षीय ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर सरिता राठौड़ ने हमारे साथ ऐसा ही एक घरेलू नुस्‍खा शेयर क‍िया है ज‍िसे वो काफी समय से इस्‍तेमाल करती आ रही हैं। यह एक होममेड फेश‍ियल है जो सर्दि‍यों के ल‍िए बेस्‍ट है क्‍योंक‍ि ठंड में बाहर जाने का मन नहीं करता और ऐसे इंग्रीड‍िएंट्स की तलाश होती है जो आसानी से म‍िल जाएं। इस फेश‍ियल के सभी स्‍टेप्‍स को व‍िंटर फ्रूट अनार (Pomegranate) से तैयार क‍िया गया है। च‍ल‍िए फ‍िर देर कैसी, जानते हैं अनार फेश‍ियल के सभी स्‍टेप्‍स, फायदे, सर‍िता का अनुभव और डॉक्‍टर की व‍िशेष सलाह। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sarita Rathore (@beautywithsaru)

अनार के फेश‍ियल से चेहरे के दाग-धब्‍बे चले गए: स‍र‍िता

सर‍िता ने बताया क‍ि कुछ समय पहले चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्‍बों ने उनका ध्‍यान खींचा। मौसम में बदलाव के कारण लगातार एक्‍ने की समस्‍या भी हो रही थी। सर‍िता को याद आया क‍ि अपने कॉलेज के द‍िनों में वह अनार से फेश‍ियल कि‍या करती थींं। बस फ‍िर क्‍या था सर‍िता ने तुरंत अनार से फेश‍ियल के अलग-अलग स्‍टेप्‍स जैसे क्‍लींजर, स्‍क्रब और फेस पैक को घर पर ही तैयार क‍र ल‍िया। सर‍िता ने बताया क‍ि इस फेश‍ियल को उन्‍होंने अपने डॉक्‍टर से सलाह लेकर इस्‍तेमाल क‍िया है।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं अनार और दही का फेस पैक, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे

हर पार्टी से पहले अनार से फेश‍ियल करती हूं: सर‍िता

सर‍िता ने बताया क‍ि वह प‍िछले कई सालों से अनार के फ‍ेश‍ियल को सर्दि‍यों में लगाती आई हैं। अनार से फेश‍ियल करने के बाद उन्‍हें अपनी त्‍वचा साफ महसूस होती है, दाग-धब्‍बे कम हो जाते हैं और त्‍वचा में ग्‍लो नजर आता है। सरि‍ता ने बताया क‍ि जब उन्‍होंंने इसके र‍िजल्‍ट महसूस क‍िए, तो उन्‍हें सरप्राइज म‍िला। फ‍ेश‍ियल के बाद उनकी त्‍वचा में हुए छोटे-छोटे दाने भी गायब हो गए और त्‍वचा की रंगत पहले से ज्‍यादा साफ नजर आई।

सर्दि‍यों में अनार को स्‍क‍िन केयर रूटीन का ह‍िस्‍सा बनाएं: Dr. Shrey Sharma

pomegranate-facial-at-home

Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert ने बताया क‍ि आयुर्वेद में त्‍वचा की समस्‍याओं (Skin Problems) दूर करने के ल‍िए अनार की खास भूम‍िका है। अनार में व‍िटाम‍िन-सी होता है जो दाग-धब्‍बे कम करता है, अनार से त्‍वचा को हाइड्रेशन म‍िलता है, त्‍वचा की रंगत सुधरती है, ये एंटी-एज‍िंग गुणों वाला फल है और सबसे अच्‍छी बात यह है क‍ि अनार को सभी स्‍क‍िन टाइप वाले लोग अपनी त्‍वचा के ल‍िए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं ज‍िससे एज‍िंग प्रक्र‍िया धीमी हो जाती है और फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अनार के फूल, आयुर्वेदाचार्य से जानें उपयोग के तरीके

अनार से त्‍वचा में ग्‍लो और न‍िखार बढ़ता है: स्‍टडी

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक शोध मुताब‍िक, अनार के गुणों से त्‍वचा में चमक और न‍िखार बढ़ता है और प‍िग्‍मेंटेशन की समस्‍या कम होती है। अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे एक्‍ने या दाग-धब्‍बे की समस्‍या भी दूर होती है। अनार में नेचुरल इंजाइम्‍स मौजूद होते हैं ज‍िससे डेड स्‍क‍िन सेल्‍स हट जाते हैं और नेचुरल ग्‍लो म‍िलता है। अनार में मौजूद व‍िटाम‍िन-ए सेल्‍स को र‍िपेयर करने का काम करता है और स्‍क‍िन टेक्‍सचर को सुधारता है।

तीन स्‍टेप में करें अनार से फेश‍ियल- Pomegranate Facial Steps At Home

pomegranate-facial-true-story

सर‍िता ने बताया क‍ि उन्‍होंने आसान स्‍टेप्‍स में अनार की मदद से फेश‍ियल स्‍टेप्‍स तैयार क‍िए-

अनार क्‍लींजर- Pomegranate Cleanser

  • अनार का रस लें और उसमें म‍िल्‍क पाउडर या कच्‍चा दूध म‍िलाकर क्‍लींजर बनाए।
  • दो से तीन म‍िनट चेहरे की माल‍िश करने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।

अनार स्‍क्रब- Pomegranate Scrub

  • स्‍क्रब के ल‍िए इसी म‍िश्रण में चावल का आटा और शहद म‍िलाएं।
  • सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन है तो चावल के आटे की जगह ओट्स पााउडर भी ले सकते हैं।

अनार फेस पैक- Pomegranate Face Pack

  • फेस पैक के ल‍िए बेसन के साथ म‍िल्‍क पाउडर और बेसन को एड करें।
  • इस फेस पैक को लगाने के बाद ट‍िशूज को चेहरे पर लगाएं और एक और लेयर फेस पैक की लगाएं।
  • फ‍िर 30 म‍िनट फेस पैक को सूखने दें, इससे चेहरा ग्‍लो करेगा।

न‍िष्‍कर्ष:

सर‍िता ने अनार की मदद से घर पर DIY फेश‍ियल तैयार क‍िया और उसका इस्‍तेमाल क‍िया। सर‍िता के मुताब‍िक अनार के इस्‍तेमाल से उनकी त्‍वचा में न‍िखार आया और चेहरे के दाग-धब्‍बे गायब हो गए। आप भी डॉक्‍टर की सलाह के साथ इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • अनार त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?

    अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट, व‍िटाम‍िन-सी, पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जि‍नकी मदद से त्‍वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है और एज‍िंग साइन्‍स कम होते हैं।
  • क्या अनार खाने से त्वचा में निखार आता है?

    अनार का सेवन करने से खून साफ होता है और त्‍वचा को अंदर से पोषण म‍िलता है। अनार को स्‍क‍िन केयर का ह‍िस्‍सा बनाएंगे, तो त्‍वचा में नेचुरल न‍िखार आएगा।
  • अनार की क्या तासीर होती है?

    अनार की तासीर ठंडी होती है। यह त्‍वचा में सूजन को दूर करता है। साथ ही एक्‍ने, दाने या जलन से राहत देता है।

Read Next

सर्दी में सूखे होंठों के इलाज के लिए कारगर है ये घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 15:25 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 09, 2026 15:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content