Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

सर्दी में सूखे होंठों के इलाज के लिए कारगर है ये घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में अक्सर लोग सूखे होंठों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में होंठों की ड्राइनेस से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। जिससे होठों की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

Home Remedies For Dry Lips In Winter In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग त्वचा में रूखापन होने, होंठों के ड्राई होने और फटने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में ड्राई होंठों की समस्या से बचने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके लिए घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से भी ड्राई लिप्स की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सर्दियों में सूखे होंठों की समस्या से राहत के लिए कौन से उपायों को अपनाया जा सकता है?

सूखे होंठों से राहत के उपाय - Remedies For Dry Lips In Hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सर्दियों में सूखे होंठों की समस्या से राहत के लिए घर पर रखी चीनी, घी, दूध की मलाई, क्रीम, एलोवेरा जेल, शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो होंठों को गहराई से पोषण देने और होंठों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

वहीं, नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की एमबीबीएस और एमडी- डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) के अनुसार, लिप्स को एक्सफोलिएट करने, लिप्स को सॉफ्ट, हेल्दी और गुलाबी बनाने के लिए हल्की चीनी और शहद के स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप सर्दियों में बार-बार होंठों को थूक से गीला करते हैं? डॉक्टर ने बताए Lip Licking Syndrome के नुकसान

effective home remedies to treat dry lips in winter in hindi 1

चीनी और शहद का स्क्रब

लिप्स को एक्सफोलिएट करने और हेल्दी बनाए रखने के लिए हल्की चीनी में शहद (Sugar and honey scrub) को मिलकर इससे हल्के हाथों से होंठों को स्क्रब करने से होंठों के डेड सेल्स को निकालने, निखार लाने, होंठों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने और होंठों को गुलाबी बनाने में मदद मिलती है।

एलोवेरा जेल लगाएं

होंठों की ड्राइनेस को कम करने और हाइड्रेट बनाने के लिए एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से पोषण देने और हाइड्रेट बनाने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे होंठों का इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके लिए एलोवेरा जेल को रात को सोने से पहले साफ होंठों पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह चेहरे के साथ होंठों को साफ कर लें। इससे होंठ हेल्दी रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dark Lips In Winter: ठंड में क्यों पड़ जाते हैं होंठ काले? जानें कारण और इससे राहत के घरेलू उपाय

दूध की क्रीम का इस्तेमाल करें

होंठों की ड्राइनेस को कम करने और गहराई से पोषण देने के लिए दूध की क्रीम की इस्तेमाल किया जा सकता है। रात को सोने से पहले दूध की मलाई (Milk Cream) को होंठों पर लगाकर और हल्के हाथ से होंठों की मसाज करें और फिर ऐसे ही सो जाएं। इससे होंठों को हाइड्रेट करने, होंठों में निखार लाने और गहराई से पोषण देने में मदद मिलती है।

चीनी और घी स्क्रब

होंठों में सूखापन होने पर डेड सेल्स जमा होने लगते हैं। ऐसे में होंठों को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने के लिए चीनी और घी के स्क्रब (Sugar and Ghee Scrub) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए घी की 3-4 बूंदों में आधा छोटी चम्मच चीनी के पाउडर को डालकर मिला लें। अब इससे हल्के हाथ से होंठों को एक्सफोलिएट करें। इससे होंठों पर जमा डेड सेल्स को निकालने, होंठों के सेल्स का डैमेज से बचाव करने और होंठों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में होंठों की ड्राइनेस को कम करने और होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए चीनी और शहद का स्क्रब, घी और चीनी के स्क्रब, एलोवेरा जेल और दूध की क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे होंठों में नेचुरली निखार लाने, हाइड्रेट रखने, हेल्दी रखने और गहराई से पोषण देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, होंठों के फटने के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    होंठों की ड्राइनेस को कम करने और हाइड्रेट रखने के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं और विटामिन-ई ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, होंठों को मॉइस्चराइज रखें और हेल्दी डाइट लें। इससे होंठों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • होंठ किस विटामिन की कमी से फटते हैं?

    शरीर में विटामिन-बी12 और बी6 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को होंठों के फटने की समस्या होती है। इसके अलावा, शरीर में आयरन और जिंक की कमी होने से भी होंठ फट सकते हैं। ऐसे में होठों को हेल्दी रखने और इनके फटने की समस्या से राहत के लिए विटामिन-बी, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाएं।
  • फटे होंठों को जल्दी कैसे ठीक करें?

    फटे होंठों की समस्या से राहत के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करे, हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं, बाहर जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, शरीर को दिनभर हाइड्रेट रखने की कोशिश करें और हाइड्रेटिंग फूड्स खाएं। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और होंठों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

Nariyal tel Vs Sarso tel: सर्दियों में नहाने के बाद शरीर पर किसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 08, 2026 12:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content