
ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा लेने से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा ब्रोकली खाने से जी मिचलाहट और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ज्यादा ब्रोकली खाने के नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लेख में हम ज्यादा ब्रोकली खाने के अन्य नुकसान और सेवन का सही तरीका जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
इस पेज पर:-

1. थायराइड बढ़ सकता है
ज्यादा ब्रोकली खाने से थायराइड ग्लैंड पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा ब्रोकली खाने से शरीर में आयोडीन ब्लॉक हो जाता है। आयोडीन के स्तर में असंतुलन के कारण थायराइड हार्मोन में बदलाव आता है और थायराइड की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ब्रोकली का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसका टेस्टी जूस बनाने का तरीका
2. त्वचा में रैशेज
ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से त्वचा में रैशेज की समस्या हो सकती है। ज्यादा ब्रोकली खाने से खुजली भी हो सकती है। त्वचा रोग से पीड़ित लोगों को ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों का ब्लड पतला होता है उन्हें भी ब्रोकली का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
3. पेट से जुड़ी समस्या
ज्यादा ब्रोकली खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि ब्रोकली में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको ब्राेकली से एलर्जी है, तो भी आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।
4. प्रेगनेंसी में न खाएं ब्रोकली
प्रेगनेंसी में ब्रोकली का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। ज्यादा ब्रोकली खाने से पेट में जलन भी हो सकती है। प्रेगनेंसी में डॉक्टर हर चीज का सीमित सेवन करने की सलाह देते हैं।
5. चेहरे पर सूजन
ब्रोकली में थियोसीनेट्स पाया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। ब्रोकली का ज्यादा सेवन करने से चेहरे पर सूजन हो सकती है। ज्यादा ब्रोकली खाने से हेयर लॉस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
एक दिन में कितनी मात्रा लें?
आप एक दिन में आधा से एक कप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। सब्जी की सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। ब्रोकली के फूल, डंठल और पत्तियां तीनों ही भाग का सेवन किया जाता है। लेकिन शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए सही मात्रा का ख्याल रखना जरूरी है।
ब्रोकली खाने का सही तरीका
ब्रोकली का सेवन कच्चा सलाद के रूप में और पकाकर सब्जी के तौर पर खाया जाता है। हालांकि कच्ची ब्रोकली में कीड़ा हो सकता है। आपको ब्रोकली को हमेशा गरम पानी से साफ करने के बाद ही खाना चाहिए। ब्रोकली को रोजाना खाने के बजाय हफ्ते में 1 या 2 बार खा सकते हैं।
ब्रोकली का सेवन सही ढंग से करेंगे, तो उसके नुकसान से बच सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version