Expert

गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Eggs Side Effects In Summer: गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 04, 2023 16:42 IST
गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Side Effects Of Eating Too Many Eggs In Summer In Hindi: अंडे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, फोलेट और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। । लोग अंडे का सेवन कई तरह से करते हैं। कोई इसे उबाल कर खाता है, तो कोई ऑमलेट या अंडा करी खाना पसंद करता है। कुछ लोग दिनभर में 4-5 अंडे का सेवन कर लेते हैं। लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, गर्मियों में ज्यादा अंडा खाने से आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं कि गर्मियों में ज्यादा अंडा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं -

गर्मी में ज्यादा अंडे खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Too Many Eggs In Summer In Hindi

पेट की गर्मी बढ़ सकती है 

गर्मियों में पेट की गर्मी बढ़ जाती है। अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर की गर्मी को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इसके कारण आपको चेहरे पर दाने, पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं 

गर्मियों में अंडे का ज्यादा सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अंडा पेट की गर्मी को बढ़ाता है, जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अंडा खाने के बाद भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

Eggs-Side-Effects-In-Summer

किडनी पर बुरा प्रभाव

गर्मियों में अंडे का ज्यादा सेवन करने से किडनी के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, अंडे में प्रोटीन काफी अधिक होता है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से पूछकर ही अंडे का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्‍या डिनर में ब्रेड-अंडा खाना हेल्दी है? जानें क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है 

अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है, तो आपको अंडे के पीले भाग का सेवन नहीं करना चाहिए। 

एलर्जी 

कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। ऐसे में अंडे का सेवन करने से त्वचा पर रैशेज, पेट में दर्द, उल्टी-मितली और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको अंडे खाने के बाद ऐसी कोई समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: अंडे की सफेदी या पूरा अंडा, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गर्मियों में एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए - How Many Eggs Are Safe To Eat Per Day In Summer In Hindi

अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। डायटीशियन के अनुसार गर्मियों में एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए। किसी भी बीमारी या समस्या से ग्रसित लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही अंडे का सेवन करना चाहिए।

Disclaimer