हम हमेशा से सुनते आये है कि खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, खाने के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए या पानी पीने के तुरंत बाद खाना भी सही नहीं है। यहां तक आयुर्वेद में भी खाना खाने के बाद पानी पीना जहर माना जाता है। उनके अनुसार खाना खाने के करीब आधा घंटा पहले पानी पी ले लेना चाहिए या खाना खाने के लगभग एक से दो घंटे के बाद पानी पीना चाहिए। इस बारे में हमने न्यूट्रीहेल्थ की फाउंडर डाइटिशियन डॉक्टर शिखा शर्मा से बातचीत की। आइए जानें इस बारे में उन्होंने क्या कहा।
इसे भी पढ़ें : खाने के बाद ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह
खाने के बाद पानी पीना सही या गलत?
डॉक्टर शर्मा के अनुसार भोजन के तुरंत बाद पानी पीना सही नहीं है। इस बात को विस्तार में बताते हुए वह कहती है कि जब आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो पाचन एंजाइम कमजोर हो जाते हैं और प्राकृतिक पाचन के समय को कम कर देते हैं। उनका यह भी कहना है कि शरीर से बाहर निकालने से पहले आहार में मौजूद प्रोटीन को थोड़ी देर पेट में रहने की जरूरत होती है। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पी लेने से आपको फिर से भूख महसूस होती है और परिणामस्वरूप आप ज्यादा खा सकते हैं।
डॉक्टर शर्मा का सुझाव है कि प्राकृतिक पाचन प्रक्रिया में बाधा को रोकने के लिए भोजन करने के कम से कम एक घंटा तक पानी पीने से बचना चाहिए। खाने के बाद कुछ देर गैप करने से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है।
खाने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। इस मान्यता के विपरीत डॉक्टर शिखा शर्मा ने यह भी सुझाव दिया कि आप खाना खाने से पहले पानी पीना अच्छा है क्योंकि इससे पाचन प्रकिया में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : खाने के बाद कुछ आदतों को बदलना ही बेहतर
अन्य समस्या
जठराग्नि अमाशय की ऊर्जा है जो हमारे द्वारा खाएं जाने वाले खाने को पचाने का काम करती है। यह ऊर्जा हमारे भीतर होना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि धीरे-धीरे यह ऊर्जा समाप्त हो जाती है तो हमारे द्वारा ग्रहण किया गया भोजन पच नहीं पाता है। खाना नहीं पचने की वजह से वो अमाशय में ही सड़ने लग जाता है और इससे गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है।
हालांकि यह छोटी-छोटी समस्याएं है लेकिन धीरे-धीरे एक बड़ी तकलीफ को जन्म दे सकती हैं। रोजाना होने वाली गैस या एसिडिटी से पेट में बड़ा इंफेक्शन बन सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi