सावधान! तांबे के बर्तन में रखी ये चीजें होती है जहर समान

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना शरीर के लिए अमृत समान काम करता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को तांबे के बर्तन में रखकर खाने से वह चीजें जहर सामान बन सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सावधान! तांबे के बर्तन में रखी ये चीजें होती है जहर समान


तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना शरीर के लिए अमृत समान काम करता है। यह हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता हैं। यह बात हम सभी जानते हैं और शायद तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते भी है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि जैसे तांबे के बर्तन में रखा पानी हमें फायदा देता है, वैसे कोई भी चीज इसमें रखकर खाने से फायदे होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। क्‍या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को तांबे के बर्तन में रखकर खाने से वह चीजें जहर सामान बन सकती है।

ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ। मैं एक दिन अपने दोस्‍त के घर गई थी वहां मेरा लंच था। लंच में मेरी दोस्‍त की मम्‍मी ने खाने के साथ हमें दही भी खाने को दिया। उन्‍होंने दही तांबे की कटोरी में रखकर दिया। जो खाने में थोड़ा अजीब सा लग रहा था। वहां तो मैंने कुछ नहीं बोला और उसे खा लिया। लेकिन घर जाने के बाद मुझे अजीब सा लगने लगा और मेरी तबीयत खराब हो गई। जी हां कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें आपको तांबे के बर्तन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। आइए ऐसी ही कुछ चीजों को बारे में जानते हैं।

copper in hindi

इसे भी पढ़ें : नहीं जानते होंगे तांबे के बर्तन में पानी पीने के ये 12 फायदे

तांबे में रखें ये अमृत नहीं जहर समान

  • यूं तो दही में पाए जाने वाले कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन डी, विटामिन B12, विटामिन B6 और कोलेस्ट्रॉल जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर की बीमारियों के लिए रामबाण की तरह काम करते है लेकिन अगर दही को तांबे के बर्तन में रखा जाए तो इससे मिलने वाले फायदे होने की जगह उल्टा होता है। दही में मौजूद पोषक तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं जिस वजह से लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए दही को कभी भी तांबे के बर्तन में नहीं जमाना चाहिए।
  • सिरके वाला अचार भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि सिरका मेटल के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करने लगता है जिस वजह से कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है।
  • नींबू के जूस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसकी वजह से लोगों में गैस बनना, पेट में दर्द जैसी समस्या होती है।
  • किसी भी तरह की खट्टी चीजों को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखने के बाद इन चीजों को खाने से कमजोरी और आलस आने लगता है।
  • साथ ही अगर आप लंबे समय तक तांबे में रखी चीजें खाते हैं तो आपको चक्कर और बेहोशी आने लगती हैं।
  • अचार को खासकर तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। दरअसल, अचार में खट्टापन होने की वजह से यह तांबे के बर्तन में खराब हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : जानें जमीन पर क्‍यों नहीं रखना चाहिए तांबे का बर्तन

तांबे के बर्तन में जब हम किसी खट्टी चीज या दही को रखते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक-तत्व तांबे के संपर्क में आते ही कॉपर पॉइजनिंग का कारण बन जाते है, क्योंकि तांबे में कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा तांबे में और कोई दूसरा तत्व नहीं होता, इसलिए यह जिस किसी चीज के संपर्क में आता है उसी के अनुरूप गुण अपना लेता है। इसी कारण तांबे के बर्तन में पानी के अलावा किसी अन्य चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source : blogspot.com

Read More Articles on Healthy Eating in Hindi

Read Next

बीमारियों से बचना है तो Vaccations पर बरतें ये 5 सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version