खाना खाने के बाद क्‍या आप भी पीते हैं ठंडा पानी, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान के बारे में

जब भी हम ठंडा पानी पीते हैं तो उसे निगलने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि पहले पानी मुंह में ही रहता है फिर जब उसका तापमान सामान्य हो जाता है, तभी आप उसे निगल पाते हैं। ठंडे पानी से पाचन शक्ति पर विपरीत असर देखने को मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद क्‍या आप भी पीते हैं ठंडा पानी, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान के बारे में


मौसम गर्म हो तो ठंडा पानी पीना बहुत ही अच्छा लगता है, साथ ही बहुत राहत भी दिलाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं खाने के बाद ठंडा पानी पीने के कितने नुकसान हैं? इसका असर सीधे आपकी पाचन शक्ति पर होता है जिससे शरीर प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।

ज्यादातर लोग बस सोचते हैं कि खाने के बाद पानी पीना जरूरी है लेकिन वे यह नहीं जानते कि उन्हें गर्म या ठंडा पानी पीना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना पित्ताशय के लिए अत्यधिक हानिकारक है। हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 37 डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री सेल्‍सियस तापमान का पानी उपयुक्त है उससे अधिक ठंडा पानी हानिकारक है।

cold water

 

 

जब भी हम ठंडा पानी पीते हैं तो उसे उसे निगलने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि पहले पानी मुंह में ही रहता है जब उसका तापमान सामान्य हो जाता है, तभी गला उसे नीचे उतारता है और अधिक समय तक ठंडा पानी पीते रहने से टॉन्सिल्स की समस्या उत्पन्न होती है। आइए जानें खाने के बाद ठंडा पानी पीना क्यों नुकसानदेह है। 

कब्ज की समस्या

ठंडा पानी पीने से शरीर में बनने वाले पाचक रस का तापमान भी कम कर देता है जिससे भोजन के पाचन में कठिनाई होती है और ठण्डे पानी से पेट की बड़ी आंत भी सिकुड़ जाती है जो कब्ज का मुख्य कारण है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या होती है उन्हें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।

 इसे भी पढ़ें- कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं आपकी कब्‍ज को छूमंतर

हार्ट अटैक का खतरा

कुछ लोगों की आदत होती है खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीने की। लेकिन यह आदत आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। हार्ट अटैक और पानी में एक गहरा संबंध है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अंतरराष्‍ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने चीन और जापान के लोगों पर इस रिसर्च को पूरा किया। चीन और जापान के लोग खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीते। ये लोग खाने के बाद गर्म चाय पीते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या ना के बराबर पाई गई।

healthy food 

फैट बनाता है

वैज्ञानिकों के मुताबिक खाने के बाद ठंडा पानी पाचन की क्रिया को धीमा कर देता है। पाचन की ‌‌क्रिया धीमी हो जाने से कब्‍ज की समस्या भी घेर लेती है। इसके अलावा जब यह पानी खाने के साथ मिलकर पेट में उपस्थित एसिड के संपर्क में आता है तो यह फैट में बदल जाता है। जो कई गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है।

 इसे भी पढ़ें- गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान

बलगम की समस्या  

खाने के बाद ठंडा पानी पीने से यह शरीर में बलगम बनाता है। जब शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है जिसकी वजह से जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी ना पिएं। सामान्य पानी या पानी को थोड़ा सा गर्म कर लें फिर पीएं। 

अगर आप खाने के बाद ठंडा पानी पी रहें हैं तो, जल्दी जल्दी पीने की जगह धीरे-धीरे घूंट भरें। खाने को अच्छे से चबा कर खाएं और शांत माहौल में ही खाएं। जब भी आप खाने के बाद ठंडा पीनी पिएं और जब सामान्य पानी पीएं तो शरीर में होने वाले परिवतर्न तो महसूस करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

डिलीवरी के बाद कैसा हो महिला का खानपान? फॉलो करें एक्सपर्ट द्धारा बताई पूरी लिस्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version