Doctor Verified

क्या बच्चों को रोज दूध देना चाहिए? डॉक्टर से जानें जवाब

Do babies need milk every day: दूध में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन क्या बच्चों को रोज दूध देना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों को रोज दूध देना चाहिए? डॉक्टर से जानें जवाब


Is it okay to not give milk to a baby: हर बच्चे के शरीर की न्यूट्रिशनल डिमांड अलग-अलग होती है। लेकिन पेरेंट्स को ध्यान रखना होता है कि बच्चे की बॉडी में कब कितने न्यूट्रिशन की जरूरत है। जन्म से लेकर शुरुआती कुछ सालों तक बच्चे के लिए दूध जरूरी होता है। फिर चाहे वो डेयरी मिल्क हो या फॉर्मूला मिल्क या फिर मां का दूध। हालांकि, उम्र के मुताबिक दूध की मात्रा बदलना जरूरी होता है। ऐसे में मन में सवाल आता है किस उम्र में बच्चे को कितना दूध पीना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद-सोमाजीगुडा स्थित यशोदा अस्पताल के लीड कंसल्टेंट, पीड़ियाट्रिक क्रिटिकल केयर और पीड़ियाट्रिक्स डॉ. सुरेश कुमार पानुगंती से बात की।

01 - 2025-07-07T233446.350

जन्म से लेकर 6 महीने तक (First 6 Months)

बच्चे के जन्म होने से लेकर 6 महीने की उम्र तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पीना चाहिए। बच्चे को फीड कराते-कराते हर मां को जानकारी हो जाती है उसके बच्चे को दूध कब चाहिए। बच्चे को कम से कम 8 से 12 बार ब्रेस्ट फीड कराना जरूरी होता है। फार्मूला मिल्क पीने वाले बच्चो को रोजाना 150 से 200 मिलीलीटर हर किलोग्राम पर जरूरत होती है। अधिकांश शिशु जन्म के पहले महीने के 6 माह तक हर 3-4 घंटे में 3-4 औंस (90-120 मिली) दूध पीते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जन्म से 6 माह की उम्र तक बच्चे को केवल मां का दूध देना चाहिए। ऐसे में बच्चे को पानी या अन्य कोई चीज नहीं देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- नींद में सो रहे बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कैसे कराएं? डॉक्टर से जानें

6 महीने से 1 साल की उम्र तक (Six Months to One Year)

जब बच्चा छह महीने की उम्र में ठोस आहार लेना शुरू करता हैं, तो भी बच्चे की डाइट में ब्रेस्ट मिल्क या फॉर्मूला मिल्क को पहली प्राथमिकता रखनी चाहिए। जैसे-जैसे ठोस पदार्थों की मात्रा बढ़ती जाती है, दूध की जरूरत आमतौर पर कम होती जाती है। 7-9 महीने की उम्र तक बच्चे को प्रतिदिन लगभग 600 मिलीलीटर दूध चाहिए होता है। फिर 10-12 महीने की उम्र तक रोजाना लगभग 400 मिलीलीटर दूध चाहिए होता है। बच्चे को 24 घंटे में कम से कम 32 औंस (960 मिलीलीटर) से ज्यादा फ़ॉर्मूला नहीं लेना चाहिए।

1 से 2 साल की उम्र तक (One Year To Two Years)

अगर आपके बच्चे ने ज्यादा ठोस पदार्थ लेना शरू कर दिया है, तो आप एक साल की उम्र में बच्चे को गाय का दूध दे सकते हैं। बच्चे को 350-400 मिली (12-14 औंस) या रोजाना लगभग 2 से 3 सर्विंग डेयरी मिल्क देने की सलाह दी जाती है। जब तक मां और बच्चा चाहें, ब्रेस्टफीड जारी रखा जा सकता है।

2 से 5 साल की उम्र तक (Two Years To Five Years)

2 से 5 साल की उम्रब तक च्चों को रोजाना 350-400 मिलीलीटर दूध (या डेयरी प्रोडक्ट्स दो से तीन सर्विंग) का सेवन करना चाहिए। लेकिन इससे ज्यादा दूध का सेवन आयरन की कमी का कारण बन सकता है। साथ ही इससे शरीर में अन्य खाद्य पदार्थों के लिए भूख भी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- शिशु को स्तनपान करवाना मां के लिए कैसे फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

5 से 10 साल की उम्र तक (Five to Ten Years)

जब तक बच्चा स्कूल जाने की उम्र में पहुंचता है, उसे रोजाना दो से तीन बार डेयरी उत्पाद (दूध, पनीर या दही) खाने की सलाह दी जाती है। यानी 400 से 500 मिलीलीटर दूध और उससे मिलते-जुलते डेयरी प्रोडक्ट्स लेने की। इसके अलावा अलावा बच्चे को साबुत अनाज, प्रोटीन, फल और सब्जियां खिलाना भी जरूरी होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चे की भूख पर गौर करें, बच्चे को कितनी भूख लगती है या कितना दूध पचा पाता है। बच्चे की भूख कभी ज्यादा तो कभी कम हो सकती है। लेकिन कभी जबरदस्ती बच्चे को दूध न पिलाएं।
  • बच्चे को बहुत ज्यादा दूध न पिलाएं। क्योंकि ज्यादा दूध देने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है या भूख कम हो सकती है।
  • अगर बच्चे को एलर्जी रहती या शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है, तो किसी डॉक्टर की सलाह पर ही इसकी मात्रा निर्धारित करनी चाहिए।

FAQ

  • क्या बच्चों को रोज दूध चाहिए?

    जन्म से 6 साल की उम्र तक बच्चे के लिए मां का दूध जरूरी होता है। लेकिन जब बच्चे को ठोस पदार्थ देने शुरू किये जाते हैं, तो दूध की मात्रा कम होती जाती है। 
  • माँ का दूध नहीं होने पर क्या करना चाहिए?

    अगर मां ब्रेस्टफीड नहीं करवा पा रही है, तो बच्चे को फॉर्मूला मिल्क दिया जाता है। इस पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर बच्चे को दिया जाता है। इससे बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। 
  • 8 से 12 महीने के शिशु को कितना दूध पीना चाहिए?

    7-9 महीने की उम्र तक बच्चे को प्रतिदिन लगभग 600 मिलीलीटर दूध चाहिए होता है। फिर 10-12 महीने की उम्र तक रोजाना लगभग 400 मिलीलीटर दूध चाहिए होता है। बच्चे को 24 घंटे में कम से कम 32 औंस (960 मिलीलीटर) से ज्यादा फ़ॉर्मूला नहीं लेना चाहिए।

 

 

 

Read Next

वीकेंड हेल्थ डिटॉक्स कैसे करें? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे और तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS