Shatavari For Weight Gain In Hindi: बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है, तो वहीं कुछ को वजन बढ़ाना ज्यादा मुश्किल लगता है। असल बात तो यह है कि दोनों ही फिटनेस लक्ष्य तक पहुंच पाना मुश्किल होता है। इसलिए लिए दृढ़ निश्चय के साथ ही संतुलित डाइट, स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की जरूरत होती है, जो सभी लोग आमतौर पर फॉलो नहीं कर पाते हैं। हालांकि, वजन बढ़ाने या कम करने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अगर आप अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक से कम कैलोरी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है और वहीं वजन बढ़ाने के लिए इसके विपरीत आपको दैनिक कैलोरी से अधिक का सेवन करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कुछ ऐसे सुपरफूड्स होते हैं, जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाने से लक्ष्यों तक जल्द पहुंचने में मदद मिलती है।
शतावरी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे आमतौर पर महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह महिलाओं में हार्मोनल और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नियमित अगर आप इसका सही तरीके से सेवन करें, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। जो लोग दुबले-पतले हैं और बहुत कुछ खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इस लेख में हम आपको शतावरी का सेवन करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको जल्द वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वजन बढ़ाने के लिए शतावरी के फायदे- Shatavari Benefits For Weight Gain In Hindi
आयुर्वेद के अनुसार, शतावरी में बल्य (शक्ति प्रदान करने वाले) गुण होते हैं, साथ ही रसायन (कायाकल्प करने वाले) गुण भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप नियमित शतावरी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जो आपको बाहरी या आंतरिक संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। ये आपके वजन के बढ़ने में बाधा उत्पन्न करते हैं। शतावरी लेने से इन्हें दूर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, शतावरी वजन बढ़ाने और व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखने वाली एक शक्तिशाली औषधि है। यह शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को करने में मदद करती है। साथ ही, शरीर में पानी के वजन को कम करने और मांसपेशियों का वजन बढ़ाने में मदद करती है।
वजन बढ़ाने के लिए शतावरी का सेवन कैसे करें- How To Eat Shatavari For Weight Gain In Hindi
बाजार में शतावरी कई रूपों में मिलती है। इसकी जड़ों से लेकर पाउडर, अर्क, गोल और सिरप आदि का अलग-अलग रूप में लोग सेवन करते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरह से शतावरी का सेवन कर सकते हैं जैसे,
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2100 कैलोरी डाइट प्लान, दुबले-पतले लोग जरूर करें फॉलो
शतावरी सिरप
आप भोजन के बाद रोज एक चम्मच शतावरी सिरप का ले सकते हैं।
शतावरी का अर्क
आपको दिन में 2-3 बार शतावरी के अर्क का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी में हर बार 30 बूंद अर्क मिलाकर सेवन करना है।
शतावरी पाउडर
आप रोज नियमित रूप से लंच और डिनर के बाद आधा चम्मच शतावरी पाउडर को दूध या शहद में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि भोजन के बीच में 60-90 मिनट का अंतर रखें।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए इस तरह करें शकरकंद का सेवन, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन
शतावरी जूस पिएं
आप रोज सुबह खाली पेट 3-4 चम्मच शतावरी के जूस में समान मात्रा में पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik