Expert

तेजी से वजन बढ़ाता है एवोकाडो, एक्सपर्ट से जानें दुबलापन दूर करने के लिए इसे खाने की तरीका और सही समय

Avocado Benefits For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो बहुत फायदेमंद हो सकता है, जानें कब और कैसे सेवन करना होता है फायदेमंद।
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से वजन बढ़ाता है एवोकाडो, एक्सपर्ट से जानें दुबलापन दूर करने के लिए इसे खाने की तरीका और सही समय


Avocado Benefits For Weight Gain: आपने अक्सर फिटनेस फ्रीक्स और सेलेब्रिटीज को एवोकाडो का सेवन करते देखा होगा। यह फल भले ही थोड़ा महंगा होता है, लेकिन सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। यह हेल्दी फैट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। एवोकाडो में टायरामाइन अमीनो एसिड होता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर डाइट्री फाइबर भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए एवोकाडो को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है, पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं और बहुत कुछ खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता है, ऐसे लोग अगर एवोकाडो को अपनी नियमित वेट गेन डाइट का हिस्सा बनाएं, तो ऐसा करने से जल्दी वजन बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है? दुबले-पतले लोगों का वजन बढ़ाने के लिए यह एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है।

लेकिन अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि आखिर वजन बढ़ाने में एवोकाडो कैसे फायदेमंद है? वजन बढ़ाने के लिए इनका सेवन कब और कैसे करना चाहिए? अगर आप भी बहुत दुबले-पतले और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हैं, तो इस लेख में हम आपकी वजन बढ़ाने में मदद करने लि एवोकाडो खाने के फायदे, इसे खाने का सही तरीका और समय बता रहे हैं।

Avocado Benefits For Weight Gain in hindi

वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो के फायदे- Avocado Benefits For Weight Gain In Hindi

वजन बढ़ाने के लिए हाई कैलोरी वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में एवोकाडो को अपनी वेट गेन डाइट का हिस्सा बनाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। एवोकाडो एक कैलोरी से भरपूर फल है। एक साबुत मीडियम एवोकाडो में लगभग 240 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें 3 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम फैट और 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो इसे वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन फूड विकल्प बनाता है। अगर अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल करें, तो इससे वजन बढ़ाने के लिए जरूरी दैनिक कैलोरी की खपत को पूरा करने में बहुत मदद मिल सकती है। इससे स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, कई गंभीर रोग भी आपसे दूर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: दुबले-पतले लोग सर्दियों में रोज पिएं चीकू शेक, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो कैसे खाएं- How To Eat Avocado For Weight Gain In Hindi

आप अपनी वेट गेन डाइट में कई तरह से एवोकाडो शामिल कर सकते हैं। आप सीधे तौर पर फल का सेवन कर सकते हैं, इसे अपने सैंडविच में शामिल कर सकते हैं। सलाद के साथ एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। आप इसे अपनी शेक और स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, भी कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए एवोकाडो का प्रयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुबले-पतले लोगों के लिए रामबाण है शरीफा (सीताफल), इस तरह खाने से बढ़ेगा तेजी से वजन

वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो खाने का बेस्ट टाइम- Best Time To Eat Avocado For Weight Gain In Hindi

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप नाश्ते या दोपहर के भोजन से पहले कभी भी एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो वर्कआउट के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियों में वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानें तेजी से वेट लॉस के लिए 5 सरल टिप्स

Disclaimer