डायबिटीज ही नहीं बालों के लिए भी रामबाण है शंखपुष्पी, जानिए इसके 8 बेमिसाल फायदे

शंखपुष्पी एक बहुत ही फायदेमंद फूल है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज ही नहीं बालों के लिए भी रामबाण है शंखपुष्पी, जानिए इसके 8 बेमिसाल फायदे


शंखपुष्पी फूल देखने में काफी सुंदर और शंख के आकार का होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। हमारे देश के पथरीले इलाकों में फूल बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। शंखपुष्पी फूस से तैयार चाय सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह दिमाग और वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, यह मस्तिष्त के विकार को दूर करने में हमारी मदद कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो आज के तनाव भरे माहौल में इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं शंखपुष्पी फूल के अन्य क्या फायदे हैं।

मेमोरी पावर करे बूस्ट

शंखपुष्पी के सेवन से दिमाग तेज होता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि के समान कार्य करता है। मस्तिष्क के रोगों से ग्रत लोगों को शंखपुष्पी के सेवन करने की सलाह दी जाती है। दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए शंखपुष्पी के कुछ फूल लें। इसे अच्छी तरह पीस कर दूध के साथ इसका सेवन करें। इसके अलावा आप शंखपुष्टी चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - वजन को तेजी से कम करे चिरायता, जानिए इसके 8 बेमिसाल फायदे

बालों को बनाए लंबा और चमकदार

बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो शंखपुष्पी आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जड़ सहित शंखपुष्पी का पौधा पीस लें और इसका लेप अपने सिर और बालों में लगाएं। इससे आपके बाल सुंदर और चमकदार बनेंगे। इसके अलावा शंखपुष्पी के जड़ों को पीसकर उसका रस नाक में डालने से बाल सफेद नहीं होते हैं। 

खून की उल्टी से करे बचाव

खून की उल्टी रोकने में शंखपुष्पी आपकी मदद कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति को खून की उल्टी हो रही है, तो आप उसे शंखपुष्पी का रस पिलाएं। इसके लिए सबसे पहले 4 चम्मच शंखपुष्पी का रस लें, इसमें 1 चम्मच दूब घास का रस और 1 चम्मच गिलोय का रस मिलाएं। इस मिश्रण को पीने से मरीज को तुरंत राहत मिल सकता है। इसके अलावा नाक में शंखपुष्पी का रस डालने से नाक से खून आने की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें - केले ही नहीं इसकी जड़ों में भी छिपे हैं कई औषधीय गुण, इन 6 बीमारियों को कर सकता है दूर

मूत्र विकार को करे दूर

यूरिन से संबंधित समस्या को दूर करने में शंखपुष्पी लाभकारी होता है। यूरिन करते समय दर्द, जलन और पेशाब सही से ना होने की समस्या को दूर करने में शंखपुष्पी बहुत ही असरकारी होता है। अगर आपको यूरिन से जुड़ी कोई समस्या है, तो रोजाना 5 ग्राम शंखपुष्पी के पाउडर के साथ गाय के दूध का सेवन करें। इससे यूरिन की समस्या ठीक हो जाएगी।

डायबिटीज की समस्या करे दूर

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में शंखपुष्पी मददगार साबित हो सकता है। यह डायबिटीज रोगियों की कोशिकाओं को शक्ति देता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से खाली पेट  2-4 ग्राम शंखपुष्पी का सेवन मक्खन के साथ करें। इससे डायबिटीज की समस्या दूर रहेगी।

अस्थमा की समस्याओं से दिलाए आराम

बदलते मौसम के साथ अस्थमा रोगी की समस्याएं  भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में शंखपुष्पी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। शंखपुष्पी के सेवन से अस्थमा, बुखार, सर्दी, जुकाम जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। अस्थमा रोगियों को शंखपुष्पी के पत्तों से 2 चम्मच रस निकालकर उसे 1 गिलास दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे अस्थमा में होने वाली समस्याएं ठीक रहती हैं। 

Read More Articles on Ayurveda in Hindi

 

Read Next

वजन को तेजी से कम करे चिरायता, जानिए इसके 8 बेमिसाल फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version