Selfcare Tips To Help Reduce Mucus In The Throat: बदलते मौसम में गले में बलगम होना एक आम समस्या है। ये घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हो सकती है। लेकिन बलगम होने पर अगर इसका समय पर इलाज न किया जाएं, तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। बलगम को दूर करने के बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद है, जो डॉक्टर से पूछकर ली जा सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बलगम होने पर खुद की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। कम देखभाल करने की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं। बलगम सांस की नली के पास जम जाता है, जिस कारण कई बार कंजेशन की समस्या भी होती है। सर्दी और बदलते मौसम की वजह से कई बार ज्यादा बलगम आने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में ज्यादा बलगम होने पर खुद की देखभाल कैसे करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
नमक के पानी से गरारे करें
एक गिलास हल्का गुनगुना पानी में 1/2 चम्मच नमक मिलाकर गरारे करने से इंफेक्शन कम होने के साथ बलगम से राहत मिलती है। ये खांसी को कम करने के साथ कंजेशिन को दूर करता है। नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले को राहत देता है।
हाइड्रेट रहें
बलगम की समस्या होने पर खुद को राहत देने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी है। दिन में 2 से लीटर पानी पीने के साथ हर्बल चाय और सूप का सेवन भी किया जा सकता है। बहुत से लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए चॉय और कॉफी का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
सिर को उठा कर सोएं
बलगम होने पर कंजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में समस्या ज्यादा होने पर सिर को हल्का उठा कर तकिए का सहारा लेकर सोएं। ऐसा करने से आराम मिलता है और बलगम भी कम होता है। सीधे लेटने से बलगम की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पुरानी चोटों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? कैसे करें इसे दूर
स्मोकिंग करने से बचें
बलगम होने पर स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। स्मोकिंग बलगम की समस्या को बढ़ा सकती है। स्मोकिंग करने से बलगम के साथ कंजेशन बढ़ता है। वहीं सिगरेट का धुआं रेस्पिरेटरी सिस्टम में जमा होने लगता है, जिससे फेफड़ों में जमा होकर ब्लॉकेज की संभावना बढ़ती है।
फाइबर फूड्स का सेवन करें
बलगम की समस्या से राहत पाने के लिए हेल्दी फूड्स के साथ फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। डाइट में लहसुन, अदरक और गाजर का सेवन करें। वहीं डेयरी प्रोडक्ट्स और फैटी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ये चीजें बलगम को बढ़ा सकती हैं।
बलगम से राहत पाने के लिए खुद की इन तरीकों से देखभाल की जा सकती हैं। समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
Read Next
29 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version