आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रह सकता है। आज के दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग करें।
वृषभ मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपका शरीर स्वस्थ रह सकता है। इसे बेहतर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी से नहाने के अलावां अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली का भी ध्यान रखना है।
मिथुन मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप अपनी क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने खानपान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी सारी उर्जा अच्छी दिशा में उपयोग होगी।
कर्क मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज आपकी राशि के लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता को पहचानकर उसे आगे बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी फिटनेस की आदतों में भी बदलाव लाएं।
सिंह मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप अपने दैनिक कार्यभार को कम करने के लिए कार्यों के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें। आज के दिन आपको अपने दैनिक कार्यों में गलतियां करने से बचना चाहिए।
कन्या मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन इस राशि के लोगों को अपना शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे आपकी और आपके प्रियजनों की भलाई को बढ़ावा मिलेगा। आपका मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस बहुत बढ़िया है।
तुला मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
अगर आप एक्सरसाइज या फिर शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो ऐसे में आज एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा दिन हो सकता है।
वृश्चिक मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन अच्छी सेहत पाने का आपके पास अच्छा मौका है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने के साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
धनु मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के लोगों को अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने के अलावां पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है और भरपूर नींद भी लेनी है।
मकर मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको अपने दोस्तों को स्वस्थ फिटनेस दिनचर्या में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आज के दिन आपको कुछ अध्यात्मिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
कुंभ मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपकी सहनशक्ति उम्मीद से कहीं ज़्यादा रहेगी। यदि आप अपने शरीर की बात सुनेंगे तो आप महान कार्य करेंगे। इसके लिए नियमित तौर व्यायाम करने के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
मीन मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको अपनी फिटनेस के प्रति ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज आपको प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचना चाहिए साथ ही साथ विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाने चाहिए।