28 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
28 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

मेष राशि के जातकों को आज अपने दिन की शुरुआत वर्कआउट और योग के साथ करनी चाहिए। इससे उनका शारीरिक स्टैमिना बढ़ेगा साथ ही साथ शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी बेहतर रहेगी। 

वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृष राशि के जातकों को आज का दिन शांतीपूर्वक बिताना चाहिए। आज के दिन आपको ऑफिस के प्रेशर या फिर घर से हो रहे तनाव के बारे में ज्यादा नही सोचना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको इससे राहत देखने को मिल सकती है। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी एनर्जी को बनाए रखने के लिए स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए।  

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने विचारों के प्रति सकारात्मक रहना है और ज्यादा प्रेशर लेने से भी बचना चाहिए। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आप स्विमिंग, साइकिलिंग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज में शामिल हो सकते हैं। इससे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ेगी। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर घरेलू उपचार की तरफ जा सकते हैं। इसके लिए आपको योग और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता है। आज के दिन गलत खानपान फॉलो करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Read Next

जेनेटिक डिसऑर्डर 'लिंच सिंड्रोम' होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version