सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझो आप होने वाले हैं बर्बाद!

कई लोग सपने के नाम से बहुत खुश होते हैं और कुछ लोग परेशान होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझो आप होने वाले हैं बर्बाद!


कई लोग सपने के नाम से बहुत खुश होते हैं और कुछ लोग परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आधे लोग मानते हैं कि सपने सच होते हैं और कुछ लोग इसलिए दुखी होते हैं कि आजकल लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद सपने जैसी चीजों में विश्वास करते हैं। लेकिन यहां हम आज उन लोगों की गलतफहमी को दूर कर देते हैं जिन्हें लगता है कि सपने सच नहीं होते हैं।

dream

इसे भी पढ़ें, परिवार से दूर रहने का दर्द कैसा होता है, महसूस कर सकेंगे आप...

 

क्योंकि सपने में हम जो भी देखते हैं उसका हमारी वास्तविक जिंदगी से कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है। दरअसल, हम जैसे महौल में रहते हैं, दिनभर जो सोचते-करते हैं वही हमें सपने में भी दिखता है। सपने इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि कई बार हम सपने में ऐसी घटनाएं देखते हैं जो या तो हमारे भूतकाल से जुड़ी हुई होती है, या फिर आने वाले भविष्य से जुड़ी होती है।

इसे भी पढ़ें, ये तरीके आजमाने के बाद यकीनन छूट जायेगी आपकी धूम्रपान की लत!

बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सपने नहीं आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपने देखते हैं ऐसा नहीं है कि उनमें से हर कोई सच होते हैं। लेकिन ये भी सच है कि कई सपने सच भी होते हैं। आज हम आपको ज्योतिष विद्या के आधार पर कुछ ऐसे राज बता रहे हैं जो काफी हद तक सच होते हैं। कई ज्योतिष विद्या के महारथियों के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सपने में देखने से आपको भारी नुकसान हो सकता है या आप बर्बाद भी हो सकते हैं। इसलिए सपने में अगर हम कोई बुरी चीज देखते हैं तो इससे हमें कुछ सीख लेनी चाहिए और ये सोचना चाहिए कि ऐसा सपना हमें क्यों आया और इसे हमें अपने जीवन में कैसे लागू करना है। हालांकि ये 5 बातें ऐसी भी नहीं होंगी कि इन्हें सपने में देखने से बुरा ही होता है ये सिर्फ कुछ लोगों का अनुमान है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 चीजें—

  • सपने में जिन चीजों के दिखने से बुरा होता है उसमें से एक है काला नाग। अगर आपको सपने में काला नाग दिखता है तो समझ लो कि जल्द ही आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है।
  • अगर आप सपने में किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो ये सपना हालांकि उस इंसान पर नहीं लगता है। कहते हैं उस इंसान की तो आयु बढ़ती है लेकिन ये सपना परिवार के किसी ना किसी अन्य सदस्य पर लगता है।
  • सपने में अगर आप बहुत हंस रहे हैं तो समझ लें कि आप बर्बादी की कगार पर आ सकते हैं। कहते हैं सपने में रोना बहुत अच्छा होता है।
  • सपने में खुद को दुल्हन बनते हुए देखना बहुत खराब माना जाता है। हालांकि कई लोग कहते हैं कि ऐसे कुछ भाग्यशाली लोग ही होते हैं जो खुद को दुल्हन बनता हुआ देखते हैं।
  • अगर आपको सपने में एकदम काला भैंस दिखे तो समझ लें कि जल्द ही आपकी किस्मत पर ग्रहण लगने वाला है। सपने में भैंस का दिखना अशुभ संकेत को दर्शाता है।
  • हम यहां फिर इस बात को दोहरा रहे हैं कि ये 5 बातें सिर्फ कुछ ज्योतिषों का अनुमान है। ऐसा नहीं है कि ऐसे सपने आने से आप निश्चित ही बर्बाद हो जाएंगे।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image source- shutterstock

Read More Articles On Happiness In Hindi

Read Next

जानें क्‍या होता है जब सिर के इस बिंदु पर रखते हैं आइस क्‍यूब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version