गर्मियों में जरूर पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे

गर्मियों में सौंफ और मिश्री का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं और यह आपको अंदर से हाइड्रेट रखता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में जरूर पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे

ज्यादातर लोग सौंफ और मिश्री का सेवन मसाला के रूप में करते हैं। पान से लेकर खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। यह आपके मुंह की बदबू और कई समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। सौंफ और मिश्री का आयुर्वेदिक रूप से बड़ा महत्व है। इनका सेवन कई समस्याओं को ठीक कर सकता है। सौंफ और मिश्री में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- फंगल गुण होते है। सौंफ को ज़्यादातर लोग खाने के बाद पाचन के लिए खाना पसंद करते हैं। मिश्री के सेवन से आपकी मीठे की क्रेविंग भी शांत हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि गर्मियों में सौंफ और मिश्री का पानी पीने से आपको अंदर से हाइड्रेट और ठंडा रहने में मदद मिलती है। साथ ही यह तनाव और पेट की जलन भी कम कर सकता है। अगर आप सुबह के समय सौंफ और मिश्री का पानी रोजाना पीते हैं, तो यह आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

saunf-mishri-water

Image Credit- Freepik

सौंफ और मिश्री पानी पीने के फायदे

1. सौंफ और मिश्री का पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर भोजन के पाचन में मदद करता है साथ ही पेट दर्द, जलन और गैस की समस्या में आराम दिलाता है। 

2. गर्मी में सौंफ और मिश्री का पानी आपके शरीर के तापमान को अधिक बढ़ने नहीं देता है, जिसकी मदद से आपको अधिक गर्मी नहीं लगती है और पसीना भी बहुत अधिक नहीं आता है। यह आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। 

3. सुबह खाली पेट सौंफ और मिश्री का पानी पीने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन आपके आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

4. नाक से खून निकलने या गले की खराश को दूर करने के लिए भी आप प्रतिदिन सौंफ और मिश्री का पानी पी सकते हैं। इस तरह की बीमारियों को दूर करने में ये काफी सहायक हो सकता है। 

5. गर्मी में अगर आप थकान और तनाव से परेशान है, तो सौंफ और मिश्री का पानी आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। 

6. अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप बिना मिश्री के सौंफ का पानी पी सकते हैं। इससे भी काफी लाभ होता है। 

7. महिलाओं के लिए सौंफ और मिश्री का पानी काफी फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स या सुबह होने वाली मतली से भी निजात दिला सकता है। 

saunf-mishri-water

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से पिएं सौंफ और मिश्री का पानी 

1. सौंफ और मिश्री को आप रात को भिगोने दे दें। फिर सुबह उठकर इसका पानी पी लें। 

2. सौंफ और मिश्री का पानी आप दोपहर के समय भी पी सकते हैं। 

3. इसके अलावा आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- हरी सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे, जानें कैसे और कब खाएं सौंफ

सावधानियां

1. चीनी का अनरिफाइंड रूप होती है मिश्री। मिश्री के अधिक सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या हो सकती है।

2. मिश्री की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे सर्दी-खांसी में अधिक या अकेले खाने से नुकसान हो सकता है। 

3. अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के मिश्री का सेवन न करें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

क्या आपको भी लगती है ज्यादा भूख? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से भूख को करें कम

Disclaimer