सबसे फिट और चार्मिंग अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर का रोल में हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को हर कोई पसंद कर रहा है। उनके साथ फिल्म में मनोज बाजपेयी भी हैं। इस फिल्म के लिए जॉन ने काफी मेहनत की थी। जिसकी सराहना फिल्मों की जा रही है। कड़ी मेहनत से जॉन ने ऐसी बॉडी बनाई कि हर कोई दीवाना हो गया। जॉन अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत और अच्छी डाइट लेते हैं। जानिए आखिर क्या है जॉन अब्राहम का वर्कआउट और डाइट प्लान।
जॉन अब्राहम के बल्कि बॉड शोल्डर्स, मजबूत बाईशेप, सिक्स पैक एप्स और पैरों की मसल्स के लिए जॉन ने काफी दर्द सहने के बाद पाया है। जिस तरह बच्चे को खेलना पसंद होता है। जिसके बिना वह नहीं रह सकता है। उसी तरह जॉन को वर्कआउट पसंद है।
कैसा था जॉन का रूटीन
वह शरीर के 2 भाग में सबसे ज्यादा फोकस करते थे। जॉन सप्ताह में 4 दिन एक्सरसाइज और 2 दिन आराम करते थे। उनके दिन चेस्ट और ट्राईसेप्स, बैक और एब्स के साथ-साथ शोल्डर और पैरों की एक्सराइज में डिवाइड था। वर्कआउट के बाद रोजाना 20-25 मिनट रनिंग करते थे। रोजाना 20 मिनट साइकलिंग करते थे, जिससे कि उनके पैर मजबूत बने। जॉन अब्राहम का पूरा वर्कआउट साइकलिंगस रनिंग, डंबल के साथ एक्सरसाइज, Crunches, पैरों की एक्सरसाइज, स्क्वाट्स और लॉजेज पर निर्भर था। अगर आपको जॉन जैसी बॉडी बनानी है तो इसका बेसिक तरीका ये है कि आप अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। साथ ही एक्सरसाइज भी करें।
टॉप स्टोरीज़
जॉन की डाइट
जॉन अब्राहम पूरे दिन में वेज और नॉन-वेज डाइट बराबर मात्रा में लेते थे। वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी/ग्रीन टी, 4 अंडे/1 आलू/ब्राउन ब्रेड/1 शकरकंद/कॉर्नफ्लेक्स और एक सेब खाते थे। वर्कआउट के बाद 6-7 उबले अंड्डों का सफेद भाग और प्रोटीन शेक का सेवन करते थे। पास्ता, व्हे प्रोटीन और सलाद। लंच में स्टीम्ड फिश, रोटी, स्प्राउट्स, सब्जी, दाल, दही और शाम को स्नैक्स में फल, व्हाइट अंडा और चाय पीते थे। रात के भोजन में बाजरा या ज्वार की रोटी खाते थे।
इन तरीकों से जॉन ने सत्यमेय जयते में एक अच्छी बॉडी बनाने में कामयाब रहे। अगर वर्तमान की बात करें तो लगभग ऐसी ही डाइट उनकी हमेशा रहती है। उनका एक्सरसाइज भी लगभग एक जैसा रहता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi