Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी का व्रत खोलते समय इन 5 चीजों का करें सेवन, दूर होगी कमजोरी

आज सफला एकादशी का व्रत है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत के दौरान कई लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है, जिसे दूर करने के लिए आप रात के समय इन फूड्स को खा सकते हैं।

हिंदू धर्म में व्रत और उपवास का बहुत महत्व होता है, जिसमें एकादशी व्रत (saphala ekadashi vrat) भी शामिल है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान विष्णु के लिए व्रत रखते हैं और भगवान नारायण की पूजा अर्चना करते हैं। आज सफला एकादशी है, बता दें कि पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को 'सफला एकादशी' के रूप में जाना जाता है। इस दिन दिन दीप जलाना यानी दीपदान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। एकादशी के व्रत के दौरान लोग सारा दिन भूखे रहते और प्यासे रहते हैं। कई लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं। ऐसे में रात में व्रत वाली चीजों का सेवन ही करते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान शरीर को लंबे समय तक भोजन नहीं मिलता है, जिसके कारण कई बार कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती है। इसलिए व्रत खोलते समय या रात के फलाहार में आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ कमजोरी दूर करने में फायदेमंद है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। तो आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सफला एकादशी के व्रत में क्या खाएं, जिससे कमजोरी (vrat me kya khana chahiye) दूर की जा सके।

कमजोरी दूर करने के लिए सफला एकादशी व्रत में क्या खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि रात के समय सफला एकादशी का व्रत खोलते समय आपका शरीर काफी कमजोर (vrat me kya khana chahiye)  महसूस करता है, ऐसे में कई लोग फलाहार ही करते हैं, जिसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

1. साबूदाना

साबूदाना व्रत में खाए जाने वाला फूड है, जो व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। व्रत खोलने के दौरान इसका सेवन शरीर में महसूस हो रही कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में साबूदाना खिचड़ी या खीर शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या उपवास ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है? डॉक्टर से जानें

2. कुट्टू का आटा

कुट्टू का आटा भी व्रत के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है, जो प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है। सफला एकादशी का व्रत खोलते समय कुट्टू के आटे की रोटी या पराठा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, पाचन तंत्र बेहतर रहता है और व्रत के कारण होने वाली कमजोरी के कारण होने वाले सिरदर्द से भी आराम मिल सकता है।

3. सिंघाड़े का आटा

सिंघाड़े का आटा भी व्रत में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद कर सकता है। सफला एकादशी के व्रत में सिंघाड़े के आटे की रोटी, हलवा या चीला बनाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

vrat-me-kya-khana-chahiye-inside

4. राजगिरा

राजगिरा यानी अमरंथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे अक्सर व्रत के दौरान खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। व्रत में राजगिरा के लड्डू, रोटी या खिचड़ी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है, मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या फास्टिंग से शरीर खुद को रिपेयर करता है? जानें डॉक्टर की राय और फायदे

5. फल

व्रत के दौरान फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप अपनी डाइट में सेब, केला, पपीता, अनार, अमरूद आदि फलों को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। फलों का सेवन पचाने में हल्के और पेट पर ज्यादा दबाव डाले बिना आपके शरीर की कमजोरी कम करने में मदद कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सफला एकादशी का व्रत न सिर्फ धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा है, बल्कि यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, व्रत खोलते समय सही फूड का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। व्रत के दौरान अक्सर लोगों को कमजोरी महसूस हो जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप रात में व्रत खोलते समय साबूदाना, फल, कुट्टू का आटा, राजगिरा और सिंघाड़े का आटा शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ कमजोरी दूर करने में फायदेमंद होने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • व्रत में क्या-क्या पी सकते हैं?

    व्रत के दौरान आप अपनी डाइट में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, फलों का जूस, लस्सी, और हर्बल चाय शामिल कर सकते हैं। यह चीजें आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
  • फलाहारी में क्या-क्या आता है?

    फलाहार में मुख्य रूप से फल, आलू, शकरकंद, टमाटर, बादाम, काजू, दूध दही आदि चीजें आती हैं। इसके अलावा, साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा आदि चीजें भी फलाहार के रूप में खाई जाती हैं।
  • व्रत में भूख लगे तो क्या करें?

    व्रत में भूख लगने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, क्योंकि कई बार व्रत के दौरान प्यास को भी हम भूख समझ लेते हैं। इसके अलावा आप फलाहार कर सकते हैं या फल और जूस पी सकते हैं। 

Read Next

सर्दियों में घी कब और कितना खाना चाहिए? जानें आयुर्वेद व न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2025 12:23 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 15, 2025 12:23 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content