पहाड़ी नींबू ‘लिंबा’ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाभ, जानें सना हुआ नींबू बनाने का तरीका

Pahadi Nimbu : पहाड़ी नींबू खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पहाड़ी लोग इस नींबू का सेवन दही, चीनी और नमक के साथ मिलाकर करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पहाड़ी नींबू ‘लिंबा’ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाभ, जानें सना हुआ नींबू बनाने का तरीका


Pahadi Nimbu Sana: क्या आपने कभी पहाड़ी नींबू खाया है? पहाड़ी नींबू सामान्य नींबू की तुलना में काफी बड़ा होता है। यह उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में उगता है। ऐसे में पहाड़ी लोग धूप सेंकते हुए इस नींबू का सेवन करते हैं। वैसे तो इस नींबू का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। लेकिन पहाड़ों में ‘सना हुआ नींबू’ खाना बेहद प्रचलित है। शहरों में रहने वाले पहाड़ी लोग भी सर्दियों में अकसर सना हुआ नींबू का सेवन करते हैं। 

नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पहाड़ी नींबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके अलावा यह हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। आप भी पहाड़ी नींबू का सेवन कर सकते हैं। विस्तार से जानें ‘सना हुआ नींबू’ खाने के फायदे-

पहाड़ी नींबू में पोषक तत्व (pahadi nimbu nutrition)

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा पहाड़ी नींबू में विटामिन बी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कॉपर भी अच्छी मात्रा में होता है। नींबू में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता है। इसलिए नींबू संक्रमण से भी बचाव करता है।

sana hua nimbu benefits

पहाड़ी नींबू के फायदे (pahadi nimbu benefits)

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (Immunity booster food)

नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दियों में सना हुआ नींबू खाने से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। 

2. अपच से राहत दिलाए (how to get rid of indigestion)

गलत खान-पान के वजह से अधिकतर लोगों को अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में सना हुआ नींबू खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होती है। इससे अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें - नींबू और कपूर के फायदे: त्वचा, बालों और सेहत के लिए जानें नींबू और कपूर के मिश्रण के 5 फायदे

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे (how to control blood pressure at home)

पहाड़ी नींबू में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है लेकिन सना हुआ नींबू बनाते समय याद रखें कि इसमें नमक का इस्तेमाल कम ही करें। लेकिन ब्लड प्रेशर बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

pahadi nimbu for heart

4. हार्ट के लिए हेल्दी (heart healthy foods list)

पहाड़ी नींबू में विटामिन सी, घुलनशील फाइबर और प्लेवोनोइड होता है। ये सभी तत्व हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। नींबू खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करता है। इसलिए इसे हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है।

5. कैंसर से बचाव (how to prevent cancer)

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए भी नींबू का सेवन किया जा सकता है। नींबू कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को रोकते हैं। लेकिन अगर आप पहले से ही कैंसर रोगी हैं, तो इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न करें। यह कैंसर का बचाव टिप्स है।

6. वेट लॉस में सहायक (weight loss tips)

पहाड़ी नींबू का उपयोग वेट लॉस करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही फाइबर, विटामिन सी और पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इसे एक बेहतरीन वेट लॉस फूड (weight loss food) माना जाता है।

इसे बी पढ़ें - गेहूं के आटे की रोटी या मल्टीग्रेन आटे की रोटी: वजन घटाने के लिए कौन है बेस्ट? डायटीशियन से जानें

सना हुआ नींबू बनाने का तरीका (pahadi nimbu recipe)

  • इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के लिए दही, चीनी, नमक और मिर्च की जरूरत पड़ती है। आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • सना हुआ नींबू बनाने के लिए सबसे पहले नींबू यानी लिंबा का छिलका निकाल लें।
  • अब इस पर लगा ऊपरी सफेद परत भी अच्छी तरह से निकाल दें।
  • इसके बाद एक प्लेट में नींबू छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • फिर इसमें दही, चीनी, नमक और मिर्च डालें। पहाड़ी लोग इसमें घर पर तैयार नमक ही मिलाना पसंद करते हैं। यह सने हुए नींबू का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। 
  • इसके बाद तैयार इस नींबू का सेवन करें। 
  • नींबू को तैयार करने के बाद इसे अधिक समय तक धूप में रखने से बचें। इससे इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • सना हुआ नींबू बनने के 10-15 मिनट के अंदर खा लेना चाहिए।

पहाड़ी नींबू का सेवन आप अचार के रूप में भी कर सकते हैं। इसके अलावा कई लोग इसे सलाद की रूप में भी खाते हैं। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या फिर किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस पहाड़ी नींबू को अपनी डाइट में शामिल करें।

Read Next

अरहर की दाल खाने के फायदे और नुकसान, डायटीशियन से जानें इस दाल के सेवन से जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer