
Salicylic Acid Face Wash Benefits in Hindi: आपने कभी स्किन केयर प्रोडक्ट्स के पीछे लिखी जानकारी पर गौर किया है? प्रोडक्ट्स के पीछे उनके इंग्रीडिएंट्स लिखे होते हैं। यानी वह उत्पाद किन चीजों से मिलकर बना है। जब हम त्वचा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों की बात करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि कुुछ नाम प्रोडक्ट्स में कॉमन होता है, जैसे सैलिसिलिक एसिड। यह नाम अपने फेस वॉश, क्रीम, सीरम और अन्य उत्पादों में भी लिखा देखा होगा। आखिर यह सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) क्या होता है? सैलिसिलिक एसिड एक बीटा हाइड्रोक्सी एसिड है। यह कोई लैब में बनाया केमिकल नहीं है बल्की यह प्राकृतिक रूप से विलो बार्क जैसे पौधों में पाया जाता है।
आज से कुछ साल पहले, हमें उत्पादों में मौजूद इन इंग्रीडिएंट्स की इतनी जानकारी नहीं हुआ करती थी। जैसे-जैसे तकनीक और जानकारी का विस्तार हुआ, अब लोग हर चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसके फायदे और नुकसान जानना चाहते हैं। सैलिसिलिक एसिड, फेस वॉश में भी पाया जाता है। इससे युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करने से, त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इन्हीं फायदों के बारे में, आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश को इस्तेमाल करने के फायदे- Salicylic Acid Face Wash Benefits
- सैलिसिलिक एसिड की मदद से त्वचा के डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
- त्वचा में ब्लैकहेड और व्हाइटहेड की समस्या को दूर करने में भी यह फायदेमंद होता है।
- सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करेंगे, तो त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होगी।
- त्वचा में गंदगी को हटाना जरूरी है। ऐसा न करने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है।
- दाग-धब्बे और हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को दूर करना है, तो सैलिसिलिक युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- साबुन या फेस वॉश, क्या हैं चेहरे के लिए सही?
ऑयली त्वचा के लिए फायदेमंद है सैलिसिलिक एसिड
ऑयली त्वचा के लिए, सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश फायदेमंद माना जाता है। त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल, दिन में 2 बार कर सकते हैं। ऑयली त्वचा के कारण, त्वचा पर बैक्टीरिया, जलन और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल कैसे करें?- How To Use Salicylic Acid Face Wash
- एक सिक्के के बराबर के बराबर सैलिसिलिक एसिड फेस वॉश लें।
- फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं, सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करें।
- 2 मिनट चेहरे की मालिश करने के बाद, चेहरे को पानी से धो लें और तौलिए से चेहरे को सुखा लें।
- दिन में 1 से 2 बार फेस वॉश का इस्तेमाल, चेहरे पर कर सकते हैं।
सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश के ज्यादा इस्तेमाल से बचें- Precautions While Using Salicylic Acid Face Wash
सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश भले ही हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सीमित इस्तेमाल ही करना चाहिए। इससे जुड़े नुकसान के बारे में जान लें-
- सैलिसिलिक एसिड का ज्यादा इस्तेमाल करने से, त्वचा ड्राई हो सकती है।
- सेंसिटिव स्किन है, तो सैलिसिलिक एसिड का ज्यादा इस्तेमाल करने से, त्वचा में जलन हो सकती है।
- सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश का ज्यादा इस्तेमाल करने से, त्वचा में खुजली, पपड़ी निकलने जैसी समस्या हो सकती है।
- कुछ दवाओं के साथ, सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से पहले, डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क जरूर करें।
- सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल, लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। 1 से 2 महीने बाद, अपना फेस वॉश बदल दें।
सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश की मदद से, त्वचा को एक्ने, अतिरिक्त ऑयल, दाग-धब्बे आदि समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी। उम्मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।