
मेकअप आपको खूबसूरत बनाता है। लिपस्टिक किसी भी चेहरे के सौंदर्य को चार-चांद लगा देती है। अगर आपका मेकअप करने का मन नहीं है तो भी अकेले लिपस्टिक लगाकर आप सुंदर दिख सकती हैं। कई लड़कियों को सिपंल और लाइट कलर के लिपस्टिक पसंद होते है, जोकि उन्हें नेचुरल लुक दें। अगर आप होंठों पर बिल्कुल नैचुरल लुक चाहते हैं, तो लिपस्टिक की जगह कुछ और लिप प्रोडक्ट्स ट्राई कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि नैचुरल लुक के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल करें, ताकि आपके होंठ और आपका चेहरा दोनों दिखें आकर्षक और खूबसूरत।

लिप क्रेयॉन्स
लिप क्रेयॉन लगाने का फैशन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये काजल पेन्सिल की तरह होते है ,बस शार्प करते जाओ और लगाते जाओ। अगर आप अपने लिप्स को स्मूद बनाना चाहती है तो लिपस्टिक की बजाए लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल दिखा सकती हैं। ये लिप्स को मॉश्चराइज़ करते हैं।
इसे भी पढ़ें:- डार्क सर्कल ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं ये जबरदस्त नुस्खा
लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का प्रयोग जरूर करें, इसका रंग आपके लिपस्टिक के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। कई बार लोग अलग-अगल रंग का लिप लाइनर और लिपस्टिक लगाते हैं जिसके कारण लिप का आकर्षण कम हो जाता है। अगर एकदम मैचिंग रंग न हो तो ऐसा हो जो इससे अगल न दिखे। होठों के आउटलाइन में लिप पेंसिल लगायें, लिप पेंसिल से लिपस्टिक को फिल करें, इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक लगी रहेगी। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को होठों पर अच्छे से फैलायें।
लिप स्टेन
लिप स्टेन लिपस्टिक की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ होता हैऔर फैलता नहीं है। ये लिपस्टिक की तरह चिपचिपा भी नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं पूरे दिन आपके लिप्स का कलर ना उतरे तो लिप स्टेन अच्छा विकल्प हो सकता है। ये वाटर या जेल बेस्ड होता है जिनमे कुछ ऑयल और डाई मिलाकर ये बनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- इन 5 नुस्खों से कम करें त्वचा का मेलानिन, निखरेगी त्वचा
लिप ग्लॉस
लिप ग्लॉस आपके होठों को नर्म व मुलायम रखने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देता है। लिप ग्लॉस होठों को चमकीला और कलरफुल या नैचुरल दिखाने के लिए अच्छा विकल्प होता है। ये लिपस्टिक की तरह ही वैक्स , ऑयल और पिगमेंट के मिश्रण से बने होते हैं। लिप ग्लॉस पतले होठों के लिये बहुत अच्छा रहता है। ये होठों पर एक चमकीली परत बना देता है, जिससे होंठ अधिक उभरे हुए और भरे हुए दिखाई देते हैं।
लिप बाम
सूखी हवा से ,सर्दी से या धूप से होंठ जल्दी सूख जाते है और उन पर पपड़ी आ जाती है। लिप बाम होठों की सतह पर एक ऐसी पर्त बना देता है, जो मॉइश्चर को लॉक करके होठों को नर्म बनाये रखता है। लिप बाम में मौजूद वैक्स, पैराफिन , लेनोलिन आदि से होंठ सूखने से बचे रहते है और उन पर पपड़ी भी नहीं आती है। यदि पपड़ी है तो उसे ठीक कर देता है। अपनी पसंद के हिसाब से जो आपको सूट करे वो शेड चुन कर ले सकते है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version