ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये ब्रेकफास्ट करते हैं सदगुरू, डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं डाइट में शामिल

अध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए ब्रेकफास्ट के बारे में बताया है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये ब्रेकफास्ट करते हैं सदगुरू, डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं डाइट में शामिल

डायबिटीज एक जटिल समस्या है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। लोग इसे कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। जाने माने अध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने हाल ही में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के कुछ तरीकों के बारे में बात की है। वे अक्सर सोशल मीडियो पर फिटनेस और आहार से जुड़ी वीडियो शेयर कर लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sadhguru (@sadhguru)

सदगुरु का ब्रेकफास्ट मील 

सदगुरु ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए ब्रेकफास्ट में कई हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। ब्रेकफास्ट में वे आमतौर पर स्प्राउटेड मेथी, मूंग दाल, हरे चने और मेथी के सामान्य बीजों का सेवन करते हैं। सदगुरु का मानना है कि यह ब्रेकफास्ट करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। सदगुरु ब्रेकफास्ट को काफी लाइट और हेल्दी रखते हैं। मेथी दाने खाने से खून साफ होता है साथ ही इससे शरीर को अच्छी मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन आदि की मात्रा मिलती रहती है। 

इसे भी पढ़ें - Diabetes Prevention Tips: तेज वॉक करने से कम होता है टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम, जानें क्या कहती है नई स्टडी

ब्लड शुगर कंट्रोल रखे के लिए करें ये नाश्ता 

सदगुरु के मुताबिक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए नाश्ते में नट्स और सीड्स खाना फायदेमंद हो सकता है। सदगुरु शुगर को नियंत्रित रखने के लिए नियमित तौर पर मूंगफली, भीगे हुए बादाम के साथ ही साथ मेथी दाने आदि का सेवन करते हैं। इससे शरीर में जमा सभी टॉक्सिक पदार्थों का सफाया होता है साथ ही साथ ब्लड शुगर कम होता है। यही नहीं ऐसा नाश्ता करने से शरीर इंसुलिन को इस्तेमाल करने के लिए अधिक सक्षम बनता है। सदगुरु के अनुसार आपको डाइट में मोटे अनाज को भी शामिल करना चाहिए। यह भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में फायदेमंद होता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के तरीके 

  • ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान को दुरुस्त रखें। इसके लिए हेल्दी डाइट लें। 
  • ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें साथ ही साथ अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल रहें। 
  • इसके लिए आपको भरपूर नींद लेने के साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको शराब और धूम्रपान करने से दूरी बनाएं। 

Read Next

दिल को स्वस्थ रखने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक चाय, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer