Doctor Verified

गर्भधारण न कर पाने पर विशेषज्ञ की मदद कब लेनी चाहिए? डॉक्टर से समझें

बदलती जीवनशैली का प्रभाव महिला और पुरुष के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस लेख में जानते हैं कि महिलाओं को गर्भधारण न करने पर डॉक्टर से सलाह कब लेनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भधारण न कर पाने पर विशेषज्ञ की मदद कब लेनी चाहिए? डॉक्टर से समझें


When Should Consult Doctor If Unable To Conceive In Hindi : समय के साथ महिलाओं और पुरुषों की लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आए हैं। इन बदलावों का असर महिला और पुरुषों दोनों की सेहत पर पड़ता है। कई बार सही उम्र में शादी करने के बाद भी महिला को गर्भधारण करने में समय लगता है। वैसे, तो गर्भधारण न करने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। लेकिन, कई बार कपल्स को मालूम ही नहीं होता है कि उनको किस समय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वहीं, कई बार कपल्स इस विषय पर डॉक्टर से मिलने से झिझकते भी है, ऐसे में वह लगातार प्रयास करते हैं। लेकिन, लंबे समय के बाद भी उनको सफलता नहीं मिल पाती है। ज्यादातर कपल्स की इस समस्या को समझते हुए आप इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट विभा बंसल से जानते हैं कि गर्भधारण न करने पर महिला को कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

गर्भधारण न कर पाने पर कितने समय बाद डॉक्टर से संपर्क करें? - When Should Consult Doctor If Unable To Conceive In Hindi

यदि आप और आपके साथी एक वर्ष तक नियमित रूप से बिना किसी गर्भनिरोधक उपाय के संबंध बना रहे हैं और गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, यदि महिला की आयु 35 वर्ष से अधिक है, तो यह अवधि छह महीने होनी चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि जिन महिलाओं की उम्र 35 वर्ष से कम है उनको करीब एक साल के बाद डॉक्टर से मिलना चाहिए। जबकि, 35 से अधिक उम्र की महिलाओं को करीब 6 माह के बाद फर्टिलिटी की जांच करानी चाहिए। गर्भधारण न कर पाने के पीछे विटामिन की कमी या फर्टिलिटी से जुड़ी अन्य समस्या हो सकती है। लेकिन, गर्भधारण न करने के लिए केवल महिला को जिम्मेदार मानना गलत होता है। कई बार पुरुषों की फर्टिलिटी में कमी के कारण भी महिलाओं को गर्भधारण में देरी हो सकती है।

right-time-to-consult-a-doctor-if-unable-to-conceive-in

फर्टिलिटी के सामान्य कारण - Causes Of Infertility In Hindi

डॉक्टर से मिलने से पहले यह जानना महत्वपूर्ण है कि इनफर्टिलिटी के संभावित कारण क्या हो सकते हैं। आगे जानते हैं इसके मुख्य कारण।

  • महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS), एंडोमेट्रियोसिस या ओवुलेशन की समस्या।
  • पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी या उनकी गुणवत्ता में कमी।
  • थायरॉइड, मोटापा या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं।
  • अत्यधिक तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल, आदि।

डॉक्टर से महिलाओं और पुरषों को कब परामर्श लेना चाहिए?

कुछ स्थितियों में, डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए, जैसे

  • महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म या अत्यधिक दर्द।
  • पहले से ज्ञात हार्मोनल समस्याएं।
  • पुरुषों में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं।
  • बार-बार गर्भपात होना, आदि।

इस समस्या में किन विशेषज्ञों से मिलें?

  • गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ): यदि समस्या महिला से संबंधित है।
  • यूरोलॉजिस्ट या एंड्रोलॉजिस्ट: पुरुषों की प्रजनन संबंधी समस्याओं के लिए।
  • फर्टिलिटी विशेषज्ञ: दोनों के लिए परीक्षण और उपचार के लिए।

इनफर्टिलिटी इलाज के कैसे किया जाता है? - Treatment Of Infertility in Hindi

इनफर्टिलिटी का इलाज समस्या के कारण पर निर्भर करता है। इसमें शामिल हो सकते हैं।

  • हार्मोनल असंतुलन का मेडिसिन देकर इलाज करना।
  • इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) जैसी उन्नत तकनीक।
  • जीवनशैली में बदलाव जैसे वजन नियंत्रण, स्वस्थ आहार और तनाव प्रबंधन।

इसे भी पढ़ें : गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं? डॉक्टर से जानें

When Should Consult Doctor If Unable To Conceive In Hindi: यदि आप गर्भधारण में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, तो इसे अनदेखा न करें। सही समय पर डॉक्टर से संपर्क करना और उचित इलाज लेना आपको माता-पिता बनने के सपने को साकार करने में मदद कर सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

Read Next

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में इन 5 कारणों से हो सकता है पेट में दर्द, जरूर बरतें सावधानी

Disclaimer