Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाओं को किस पोजीशन में बैठना चाहिए? मानें डॉक्टर की सलाह

Sitting And Sleeping Position After Embryo Transfer: एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाओं को अपनी ओवर ऑल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह, बैठने की पोजीशनपर भी गौर करना चाहिए। जानें, इनके बारे में।

एंब्रियो ट्रांसफर, आईवीएफ साइकिल की एक प्रक्रिया होती है। आपको बता दें कि जो महिलाएं आईवीएफ तब करवाती हैं, जब वे नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर पाती हैं। बहरहाल, एंब्रियो ट्रांसफर का मतलब है कि अब आप कंसीव करने की प्रक्रिया के बहुत नजदीक हैं। इस दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। उन्हें ध्यान रखना होता है कि एंब्रियो ट्रांसफर के पहले या बाद में ऐसी कोई गलती न कर बैठें, जिससे कंसीव करने में दिक्कत आए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाओं के लिए बैठने की पोजीशन तक मायने रखती है। इस लेख में यह जानेंगे कि एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाओं को किस पोजीशन में बैठना चाहिए। । इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद बैठने की पोजीशन क्यों मायने रखती है?

Right Sitting Position After Embryo Transfer 01 (8)

वैसे तो एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाएं किसी भी तरह से चलने-फिरने उठने-बैठने के लिए फ्री होती हैं। वे किसी भी पोजीशन में बैठ सकती हैं। एंब्रियो ट्रांसफर होने के बाद किसी भी स्थिति में बैठने पर एंब्रियो गर्भाशय से गिरता नहीं है। इसलिए, हर पोजीशन को सेफ माना जा सकता है। इसके बावजूद, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि एंब्रियो ट्रांसफर के बाद महिलाओं को अपने बैठने की पोजीशन को लेकर सजग रहना चाहिए। सही पोजीशन में बैठने से महिलाएं रिलैक्स फील करती हैं, जिससे एंब्रियो के पॉजिटिव दिशा में डेवेलप हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: एंब्रियो ट्रांसफर होने के बाद न करें ये 5 काम, कंसीव करने में आ सकती है परेशानी

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद किस पोजीशन में बैठें?

embryo implantation in hindi

आपको एक बार और यह स्पष्ट कर दें कि एंब्रियो ट्रांसफर के बाद बैठने की पोजीशन ज्यादा मायने नहीं रखती है। फिर भी आप कुछ बैठने के पोजीशन को महत्व दे सकते हैं, जैसे कोजी चेयर सिट और साइड लाइंग रेस्ट। कोजी चेयर सिट का मतलब है कि सॉफ्ट चेयर पर सहज होकर बैठें। ये रेक्लाइनर या काउच हो सकता है। इनमें बैठने से आप कंफर्टेबल फील करेंगे और एंब्रियो ट्रांसफर के बाद कोई दिक्कत भी महसूस नहीं होगी। इसी तरह, साइड लाइन रेस्ट की बात करें, तो यह लेटने की पोजीशन है। इसमें आप एक साइड होकर लेट सकते हैं, जिसमें सिर के नीचे और दो पैरों के बीच में तकिया होता है। इससे एंब्रियो ट्रांसफर के बाद आपको रिलैक्स करने का अच्छा समय मिलता है।

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद किन पोजीशन  में न बैठें

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद बैठने के लिए ज्यादातर पोजीशन सेफ होती हैं और किसी भी पोजीशन में बैठने से नुकसान नहीं होता है। लेकिन, फिर भी आपको ध्यान रखना चाहिए कि एंब्रियो ट्रांसफर के बाद ज्यादा झुककर नहीं बैठना चाहिए। इससे आपकी कमर में दर्द हो सकता है। इसी तरह, हार्ड चेयर में भी बैठना, पैरों को टाइटली क्रॉस करना और लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठना सही नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: IVF में एंब्रियो ट्रांसप्लांट के बाद नहीं दिख रहे प्रेग्नेंसी के लक्षण? डॉक्टर से जानें क्या ये सामान्य है

निष्कर्ष

एंब्रियो ट्रांसफर, कंसीव करने का शुरुआती चरण होता है। इसके बाद धीरे-धीरे गर्भ में शिशु का विकास होने लगता है। इस दौरान, महिलाओं को उसी अवस्था में बैठना चाहिए, जो उनके लिए सही होती है यानी जिसमें वे कंफर्टेबल महसूस करती हैं। अगर कोई भी बैठने की पोजिश्न असहज करे, तो उसमें न बैठें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्‍या IVF डिलीवरी के बाद शिशु को स्‍तनपान कराना सुरक्ष‍ित होता है? एक्‍सपर्ट से जानें ऐसे 5 सवालों के जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2025 18:23 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 02, 2025 18:23 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content