No Symptoms After Embryo Transplant in Hindi: आज के आधुनिक दौर में आईवीएफ प्रक्रिया उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है, जो कपल्स नैचुरली कंसीव कर पाने में असमर्थ हैं। आईवीएफ के कारण आज लाखों लोगों के घरों में किलकारियां गूंज रही हैं। महिलाएं कई बार आईवीएफ के दौरान शरीर में होने वाले कुछ बदलावों को लेकर चिंतित रहती हैं। इस प्रक्रिया में एक ऐसा स्टेज होता है, जिसमें एंब्रियो ट्रांसप्लांट किया जाता है। कुछ महिलाएं में एंब्रियो ट्रांसप्लांट के बाद लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। आइये बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, गुरुग्राम की सीनियर कंसल्टेंट एंड हेड डॉ. प्राची बेनारा से जानते हैं कि ऐसा होना कितना सामान्य होता है।
क्या एंब्रियो ट्रांसप्लांट के बाद लक्षण नहीं दिखना सामान्य होता है?
कुछ महिलाओं में एंब्रियो ट्रांसप्लांट होने के बाद शरीर में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इसके चलते वे चिंतित हो जाती हैं। डॉ. प्राची के मुताबिक ऐसा होना पूरी तरह से सामान्य होता है। ऐसे में कई बार लक्षण दिखाई नहीं देते हैं तो इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको अपनी दवाओं का ध्यान रखना है साथ ही साथ प्रेग्नेंसी से जुड़े टेस्ट कराते रहने चाहिए। इस स्थिति में स्ट्रेस लेकर बार-बार जांच कराना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको शांत रहने की जरूरत है।
View this post on Instagram
एंब्रियो ट्रांसप्लांट के बाद कौन से लक्षण दिखते हैं?
- अगर एंब्रियो ट्रांसप्लांट ठीक तरीके से किया गया है तो ऐसे में कुछ पॉजिटिव लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- ऐसी स्थिति में महिला को पीरियड्स आना बंद होने के अलावा कई बार मूड बदलने जैसे लक्षण दिखते हैं।
- ऐसे में सामान्य से ज्यादा थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।
- कई बार ब्रेस्ट में सूजन और उल्टी आना भी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा हो सकता है।
- कई बार सिरदर्द, हॉट फ्लैशेज और चक्कर आने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
- वहीं, कुछ महिलाओं में कई बार कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version