पीठ दर्द एक ऐसी सामान्य समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। घंटों ट्रैफिक में बिताना, भागदौड़ वाली जीवनशैली, व्यायाम की कमी, आड़े-तिरछे सोना आदि के कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। अक्सर डेस्क जॉब वाले लोग पीठ दर्द का शिकार ज्यादा होते हैं। अगर आप भी घंटों कंप्यूटर के आगे बैठे रहते हैं या लंबे समय तक ड्राइविंग करते हैं, तो आपको भी पहले से सजग हो जाना चाहिए। पीठ दर्द वैसे तो सामान्य समस्या है, मगर लंबे समय में ये समस्या आपके लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि इसका असर आपकी रीढ़ की हड्डियों और बोन मैरो पर पड़ सकता है।
दर्द की दवा लेकर न करें नजरअंदाज
दिल्ली की स्वतंत्र चिकित्सक डाक्टर अर्पणा कुमार का कहना है कि सामान्यत: ऐसे दर्द से बचने के लिए लोग दर्द निवारण दवाएं लेते हैं। लेकिन अक्सर इन दवाओं का सेवन लंबे समय तक करते रहना आपके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए आपको ऐसी दवाएं नहीं लेनी चाहिए। डाक्टर अर्पणा के अनुसार पीठ दर्द से बचने के लिए पीठ के निचले हिस्से को सहारा देना आवश्यक है, जिसके लिए आप विशेष प्रकार के तकिये का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- इन 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से कमर और पीठ दर्द में मिलेगी राहत, जानें सही तरीका
पीठ दर्द के सामान्य कारण
- बैठने की गलत मुद्रा या अधिक समय तक एक ही मुद्रा में बैठना।
- धूम्रपान तथा शराब के सेवन से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।
- किसी प्रकार की चोट लगना।
- उम्र के साथ बढ़ती बीमारियों के कारण भी पीठदर्द हो सकता है।
- अत्य धिक तनाव, चिंता, थकान।
- संतुलित आहार की कमी।
डाक्टरों का मानना है कि शारीरिक व्यायाम, संतुलित आहार का सेवन और सही मुद्रा का ध्यान रख इस समस्या से बचा जा सकता है।
पीठ दर्द से कैसे बचें
- हमेशा सीधे बैठने व सीधे चलने की कोशिश करें।
- दर्द होने पर व्यावयाम ना करें।
- अधिक समय तक या लगातार कुर्सी पर ना बैठें और ब्रेक लेते रहें।
- विटामिन डी, सी कैल्शीयम और फास्फोंरस से भरपूर आहार लें।
- प्रतिदिन व्यायाम का नियम बना लें।
पीठ दर्द से बचने के लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं, लेकिन तेज़ दर्द होने पर चिकित्सक से संपर्क ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें:- पीठ और गर्दन दर्द से 5 मिनट में राहत दिलाएंगी ये 5 नेक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
सिटिंग जॉब और डेस्क जॉब वाले ध्यान दें
शरीर के अंगों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। जो लोग डेस्क जॉब करते हैं या जिनका रोजाना देर तक बैठने का काम है, उनके लिए रोजाना एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। दरअसल लंबे समय तक बैठे रहने के कारण शरीर की मांसपेशियां सिकड़ जाती हैं। ऐसे में एक्सरासइज से आपकी मांसपेशियों की थोड़ी स्ट्रेचिंग हो जाती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। WHO के अनुसार हर व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
Read Next
हर रोज 1000 बीड़ियां बनाने वाली महिलाओं का क्यों बिगड़ रहा स्वास्थ्य, पढ़ें ये ग्राउंड रिपोर्ट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version