Stages Of Relationship: सभी के रिलेशनशिप में दिखाई देते हैं ये 5 चरण, पार्टनर्स को बार-बार करना होता है सामना

इन 5 तरह के चरण सभी के रिलेशनशिप में होते हैं काफी आम, जानें पार्टनर्स को क्यों करना पड़ता है बार-बार इसका सामना। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Stages Of Relationship: सभी के रिलेशनशिप में दिखाई देते हैं ये 5 चरण, पार्टनर्स को बार-बार करना होता है सामना

रिलेशनशिप में दो लोगों का जुड़ना सिर्फ ये नहीं कि घूमना, समय बिताना और प्यार करना ही काफी है। बल्कि इन सबसे अलग कई ऐसे चरण होते हैं जो सभी रिलेशनशिप्स के बीच होते हैं। मर्ज, संदेह और इनकार, मोहभंग, निर्णय और संपूर्ण प्रेम। इन चरण से आपको सिर्फ एक बार नहीं बल्कि जब तक आपका रिश्ता है तब तक आपको इन चरणों से बार-बार गुजरना पड़ता है।

हम अक्सर सोचा करते हैं कि सभी रिश्तों में मिलन-प्यारा ही काफी होता है और अगर ये सब रहा तो आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। जबकि यह एक संतोषजनक सोच है जिसे हम हमेशा फिल्मों, टीवी और संगीत में देखा करते हैं। हकीकत में देखा जाए तो प्यार एक बिना लक्ष्य की एक यात्रा है। इस प्रक्रिया या यात्रा के दौरान आपको बार-बार वही चीजें करनी होती है जो आप पहले बहुत बार दोहरा चुके होते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि प्यार के ऐसे कौन-कौन से चरण होते हैं जिनका आपको सामना करना होता है। 

relationship tips

पहला चरण: मर्ज 

प्यार के इस रिश्ते की पहली अवस्था है मर्ज, उर्फ हनीमून चरण। यह आपके रिश्ते में शुरुआत के दौर में भी होता है और जो अक्सर एक जोड़े में होता रहता है। इस आनंद में लोग रोजाना अपने साथी के साथ इस चरण से गुजरते हैं।  उन्हें लगता है कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं, और सीमाएं अक्सर पिघल जाती हैं। दोनों एक साथ विलय करने लगते हैं, या कम से कम ऐसा करने के लिए उत्सुक महसूस रहते हैं। ऐसे में आपका सवाल होगा कि इस अवस्था में क्या करना चाहिए, तो इसका जवाब है कि आप इस अवस्था का पूरा आनंद लें। इस स्थिति में आप और आपका साथी समय को काफी अच्छा और यादगार महसूस करता है। आप या आपका साथी इस स्थिति से खुश नहीं है तो आप उनसे सवाल कर उनके मन का हाल जान सकते हैं और तभी उनके साथ आगे कुछ करने का कदम उठाएं। 

इसे भी पढ़ें: एश्वर्या बच्चन नहीं करती कभी अभिषेक का फोन चेक, जानें पार्टनर का फोन चेक करना कितना सही और कितना गलत

दूसरा चरण: संदेह और इनकार

अगर आप बात करें डाउट जिसे रिलेशनशिप में शक का नाम भी दिया जाता है और दूसरा डेनियल, जिसमें हम अंत में वास्तव में हमारे और हमारे भागीदारों के बीच मतभेदों को ज्यादा गौर करना शुरू करते हैं। ऐसा ज्यादातर रिलेशनशिप में पार्टनर के बीच होता है, इस वजह से साथियों में झगड़ें और लड़ाई भी होती है जो कई मामलों में रिश्तों को खत्म भी कर देती है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर रिलेशनशिप में इस चरण के बाद रिश्ते खत्म ही हो जाए या अगर आप एक बार इस चरण से निकल गए तो आपको फिर से इसका सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्कि आपको हर बार इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ेगा। 

तीसरा चरण: मोहभंग करना

मोहभंग आज के समय में एक आम बात बन गई है, जिसमें अक्सर जब पार्टनर का अपने साथी के साथ गुजारा करना या समय बिताना काफी मुश्किल हो जाता है तो इस स्थिति में वो अलग होने की कोशिश करता है। इस मोड़ पर, भावुक प्रेम का हमारा मूल अनुभव अक्सर एक याद रह जाती है। इस अवस्था में रिश्तों में बहुत नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आपको स्नेह दिखाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इस चरण के कारण खुद को बिलकुल भूल जाना कोई रास्ता नहीं है, ऐसे में आप खुद को तलाशने की कोशिश करें और उससे बाहर निकलें। 

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के सामने अपने झूठ को करना चाहते हैं स्वीकार, तो अपनाएं ये आसान तरीके

चौथा चरण: निर्णय

किसी भी रिश्ते में निर्णय एक ऐसा चरण होता है जो कभी भी रिश्ते को किसी भी रास्ते पर ला सकता है। ऐसे ही दो पार्टनर के बीच किसी भी तरह का निर्णय बहुत अहम हो जाता है। अब अगर दोनों के अलग होने या आपके साथी के अलग होने का निर्णय है तो ये आपको भावनात्मक रूप से तोड़ सकता है। लेकिन आपको इससे कोशिश करनी चाहिए कि आप कैसे संभलें। ऐसी स्थिति आपको हर रिश्ते में देखने को मिलेगी जिससे आपको समझना जरूरी है। अक्सर जब इस तरह के स्तर पर जोड़ों को देखा जाता है तो हमेशा उन्हें एक नया रास्ता अपनाने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें रिश्ते के चुनाव के बारे में फैसला लेने की जरूरत होती है। फैसला एक बार ही नहीं बल्कि जिंदगी भर सभी रिश्तों में घूम-घूम कर आता रहता है और आपको इस चरण का सामना हर बार करना पड़ता है। 

पांचवां चरण: भरपूर प्यार

पांचवां चरण यानी पूरा प्यार के स्तर पर पहुंचता है तो रिश्ता बहुत स्वस्थ और फायदेमंद सौदे की तरह लगने लगता है। इस स्थिति में हमेशा साथियों को ये लगता है कि ये रिश्ता हमारे लिए बहुत अच्छा है। जबकि ऐसी स्थिति आपको कई बार महसूस हो सकती है। पांचवें चरण के इस रास्ते में काफी कड़ी मेहनत शामिल है, लेकिन फर्क ये है कि एक गलती से ये चरण गायब सा होने लगता है और फिर दूसरे चरण में आपका रिश्ता प्रवेश करने लगता है। ऐसा हीं है कि आपको फिर इस स्थिति का मौका नहीं मिलेगा, आपको की बार ये चरण मिलता रहेगा जो आपको खुशी और प्यार देने का काम करता रहेगा। 

Read more articles on Dating in Hindi

Read Next

Relationship Tips: पार्टनर के सामने अपने झूठ को करना चाहते हैं स्वीकार, तो अपनाएं ये आसान तरीके

Disclaimer