आप भी टॉयलेट में करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल? जानें इससे होने वाले नुकसान

टॉयलेट में मोबाइल चलाने की आदत सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी टॉयलेट में करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल? जानें इससे होने वाले नुकसान


कुछ लोगों में टॉयलेट में मोबाइल फोन ले जाने की आदत होती है। लोग लंबे समय तक टॉयलेट में मोबाइल लेकर बैठे रहते हैं, जो सेहत के लिए खतरे का सबब बन सकता है। इससे बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। क्या आपमें भी यह आदत है? अगर हां, तो ऐसी आदत सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

टॉयलेट में मोबाइल चलाने के नुकसान 

  • ज्यादा समय तक टॉयलेट के कमोड पर फोन चलाने की आदत आपको कमर दर्द की समस्या भी दे सकती है। ऐसे में मांसपेशियों में अकड़ और पीठ दर्द की समस्या भी हो सकती है। 
  • टॉयलेट में बैठे रहने से रेक्टम यानी कि मलाश पर भी जोर पड़ता है, जिस कारण बवासीर जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • ऐसे में फोन चलाने की आदत मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। 
  • टॉयलेट में फोन चलाने की आदत कई बार पेट नहीं साफ होने का भी कारण बन सकती है। 
  • ऐसे में आंतों की बीमारी होने के साथ ही यूरीन में भी इंफेक्शन हो सकता है। 
  • इससे पेट तक कीड़े भी पहुंच सकते हैं, जिससे पेट में इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें - Trigger Finger: ज्यादा फोन यूज करने से हो सकती है ट्रिगर फिंगर की समस्या, जानें इसके कारण और लक्षण

क्यों नहीं ले जाना चाहिए टॉयलेट में मोबाइल? 

दरअसल, टॉयलेट की सीट या फिर कमोड के उपर बहुत से छोटे जर्म्स और बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो फोन पर जाकर चिपक जाते हैं। इससे फोन में लगे बैक्टीरिया आपके हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चिपक सकते हैं। वहीं, आप द्वारा कुछ भी खाए जाने पर यह मुंह के रास्त शरीर के अंदर भी प्रवेश कर सकते हैं, जिससे पेट दर्द और आंत में इंफेक्शन का भी कारण बन सकते हैं। 

toilet

मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है असर

यही नहीं ऐसी आदत फीजिकल हेल्थ के साथ ही यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दे सकती है। इससे स्ट्रेस होने के साथ ही किसी भी चीज पर फोकस करने या मन लगाने में कठिनाई हो सकती है। कई बार यह स्ट्रे्स के चलते नींद में भी बाधा डाल सकता है। 

Read Next

स्टडी : गाड़ियों से निकलने वाले नैनो पार्टिकल्स के संपर्क में आने से बढ़ती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

Disclaimer