ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। जयपुर में शादी के बंधन में बंधा यह कपल बहुत चर्चित और और आकर्षित है। इसका एक कारण इनके बीच में एज गैप भी है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 11 साल बड़ी है। निक जोनस जहां सिर्फ 27 साल के हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हैं। करीब 11 साल बड़ी होने के बावजूद निक प्रियंका की ओर काफी आकर्षित हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ प्रियंका की खूबसूरती पर ही फिदा नहीं हैं बल्कि उनमें कई और ऐसी क्वॉलिटी हैं जिन पर वह मर मिटे हैं। आज हम आपको उन वजहों के बारे में बता रहे हैं जो पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित करती हैं।
इंटेलिजेंसी
निक ने हाल ही में कहा है कि वह प्रियंका की खूबसूरती के साथ ही उनकी इंटेलिजेंसी को भी काफी पसंद करते हैं। निक का कहना है कि प्रियंका जितनी खूबसूरत बाहर से हैं उतनी ही खूबसूरत और इंटेलिजेंट अंदर से भी हैं। उनके अंदर तुरंत सही फैसला लेने का गुण हैं। वह कहते हैं कि प्रियंका में और भी कई ऐसी बातें हैं जिनसे वह प्यार करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका उनके परिवार में एकदम सही बैठती हैं। यानि कि पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति इसलिए भी आकर्षित होते हैं क्योंकि वह इंटेलिजेंट होती हैं।
इसे भी पढ़ें : आसान नहीं है भरोसेमंद साथी का चुनाव, पार्टनर में होनी चाहिए ये 6 बातें
टॉप स्टोरीज़
भरपूर आत्मविश्वास
जिन महिलाओं की उम्र अधिक हो जाती है, वह खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगती है और उनमें आत्मविश्वास की कोई भी कमी नहीं रहती। जाहिर से बात है कि यदि पुरुष अपने से बड़ी महिला को पसंद करेगा तो वह उससे ज्यादा आत्मविश्वासी और समझदार भी होगी।
इमोशनली स्ट्रोंग
इमोशनली स्ट्रोंग होने की क्वॉलिटी भी पुरुषों को बहुत भाती हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। इसलिए मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये 5 टिप्स, रिश्ता भी होता है मजबूत
रिश्ते को लेकर गंभीर
ज्यादा उम्र की महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर हमेशा गंभीर होती है। पार्टनर के साथ बिताएं हर पल को गंभीरता से लेती है क्योंकि उनके लिए भावनाएं ज्यादा मायने रखती है। मर्दों को ऐसी ही लड़कियां पसंद आती है जो उनके प्यार को गंभीरता से लेती हो।
Read More Articles On Relationship In Hindi