
आजकल एक ही ऑफिस में अफेयर होना बहूत ही आम बात है। बहुत से लोगों को अपने काम की जगह ही कोई ऐसा मिल जाता है, जिससे वह पसंद करने लगते हैं। लेकिन ऑफिस में अफेयर के कुद फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी। आइए हम आपको बताते हैं कि ऑफिस में अफेयर के क्या-क
कई बार आपको वर्किंग प्लेस में भी आपका जीवनसाथी मिल जाता है। अधिकतर आपने बहुत से लोगों के बारे में सुना होगा जिनका कि ऑफिस में ही अफेयर चलता है। यह काई गलत बात नहीं लेकिन कई बार यह आपके लिए कई तरह से खतरनाक हो सकता है। एक सिक्के के जिस तरह से दो पहलू होते हैं, ठीक इसी तरह ऑफिस में अफेयर के फायदे भी हैं तो नुकसान भी। जी हां ऑफिस में अफेयर करना कई बार जी का जंजाल बन जाता है। जैसे प्यार और शादी के साइडइफेक्ट्स होते हैं, वहीं ऑफिस अफेयर के भी कुछ नुकसान हो सकते हैं।
ऑफिस में बनते हैं चर्चा का विषय
यदि आपका अपने ऑफिस में ही किसी से अफेयर होता है, तो आप पूरे ऑफिस में एक फेमस पर्सनैलिटी बन जाते हैं। यानि कि अक्सर आप अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रह सकते हैं और चर्चा का विषय भी बन जाते हैं। कई बार आपको ये चीजें तब बुरी नहीं लगती जब आप उस रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं या साथ हैं। लेकिन अगर आपका ब्रेकअप हो जाता है, तो आपको यह काफी चोट पहुंचा सकता है।
रोक-टोक बढ़ जाना
यदि आपका अफेयर अपने ऑफिस में ही किसी से होता है, तो आपकी और उनकी दोनों की हर वक्त आप पर नजर बनी रहती है। जिससे कि रोक-टोक बढ़ जाती है या आप खुद ही खुद को बदलने के लिए मजबूर होते हैं। जैसे आपके घूमने-फिरने, ऑफिस फ्रेंड्स पार्टी से लेकर आपके कपड़ों और रहन-सहन पर रोक टोक बढ़ जाती है।
इसे भी पढें: आपका पार्टनर वफादार है या नहीं? इन 4 संकेतों से जानें सच्चाई
पर्सनल लाइफ काम पर हावी
ऑफिस अफेयर आपके काम को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। किसी तरह की लड़ाई और ध्यान भटकने के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। जिसके चलते आपके कार्य क्षमता, परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसके अलावा, बॉस की डांट और बाकी चीजें आपको अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदगी महसूस करवा सकती हैं।
इसे भी पढें: 5 खास बातें जो ब्रेकअप के बाद भी करवा सकती हैं गर्लफ्रेंड से पैचअप
इंसिक्योरिटी
यदि आपका ऑफिस में अफेयर है और वहीं दूसरी तरफ आपका ऑफिस में ही कोई लड़का या लड़की अच्छी दोस्त है या आप किसी और से बात करते हैं, तो इसके चलते आपके पार्टनर को इंसिक्योरिटी महसूस हो सकती है। किेसी को भी पसंद नहीं होता कि उनकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की किसी और लड़के या लड़की से बात करे और ज्यादा अच्छी दोस्ती हो। इसके चलते हो सकता है कि आपका ऑफिस में दायरा सिमट कर रह जाए।
Read More Article On Relationship Tips In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।