Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

झड़ते बालों से हैं परेशान? किचन में रखी कच्ची हल्दी कर सकती है कमाल, जानें फायदे और लगाने का तरीका

आजकल बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी के कारण कम उम्र में ही बाल पतले होने लगते हैं और हेयर फॉल भी शुरू हो जाता है। यहां जानिए, बालों के लिए कच्ची हल्दी का उपयोग कैसे करें?

आज के समय में लगभग हर दूसरे शख्स की लाइफस्टाइल खराब है और तनाव भी बहुत है लेकिन जब बालों का गुच्छा हाथ में आ जाए तो सबसे पहले मन घबरा जाता है। कंघी करते वक्त टूटे बाल, नहाते समय बाथरूम के फर्श पर जमा झड़े बाल और तकिए पर बिखरे बाल, ये सब आजकल की आम कहानी बन चुकी है। महंगे शैंपू, हेयर सीरम और ट्रीटमेंट्स आजमाने के बाद भी जब बाल झड़ना बंद नहीं होता, तब सवाल उठता है कि क्या सच में कोई असरदार और नेचुरल उपाय मौजूद है? सोशल मीडिया पर कच्ची हल्दी का बालों के लिए कई तरीकों से प्रयोग बताया जाता है लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से बात की-

बालों के लिए कच्ची हल्दी का उपयोग कैसे करें?

डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, कच्ची हल्दी में मौजूद नेचुरल तत्व स्कैल्प को साफ करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। जब इसमें आंवला पाउडर और ताजे करी पत्ते मिलाए जाते हैं, तो यह नुस्खा और भी असरदार हो जाता है। आंवला बालों को पोषण देता है, जबकि करी पत्ता बालों की समय से पहले सफेदी और कमजोरी को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और चमकदार बालों के लिए फायदेमंद हैं औषधी से भरपूर ये 5 फूल

  • डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, अगर कच्ची हल्दी के साथ आंवला पाउडर और करी पत्ता मिलाया जाए तो यह नुस्खा और भी असरदार हो जाता है।
  • आंवला विटामिन C और आयरन से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
  • वहीं करी पत्ते में मौजूद अमीनो एसिड और बीटा-कैरोटीन बालों के झड़ने को कम करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं।

बालों के लिए कच्ची हल्दी का पेस्ट कैसे बनाएं?

डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि इस आयुर्वेदिक पेस्ट को घर पर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में कच्ची हल्दी लें, उसमें 1 से 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और कुछ ताजे करी पत्ते पीस लें। जरूरत के अनुसार इसमें थोड़ा पानी या नारियल तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। यह पेस्ट पूरी तरह नेचुरल होता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। आप चाहें तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं, इससे बालों में शाइन आती है।

इसे भी पढ़ें: केश धूपन से बालों को बनाएं हेल्दी, जानें सही तरीका और फायदे

raw turmeric use for hair

बालों पर पेस्ट लगाने का सही तरीका

तैयार किए गए पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रखें कि पेस्ट स्कैल्प तक जरूर पहुंचे। इसे लगाने के बाद 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, इस उपाय को हफ्ते में एक बार अपनाना पर्याप्त होता है। नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, बालों की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि सही खानपान और जीवनशैली यानी लाइफस्टाइल से भी जुड़ी होती है। प्रोटीन युक्त डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, तनाव कम करें और नींद पूरी लें। जब आयुर्वेदिक उपायों को सही लाइफस्टाइल के साथ अपनाया जाता है, तब बालों का झड़ना प्रभावी रूप से कंट्रोल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

यह आयुर्वेदिक पेस्ट सिर्फ हेयर फॉल ही नहीं, बल्कि कई अन्य समस्याओं में भी लाभकारी है। कच्ची हल्दी स्कैल्प की खुजली, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद करती है। आंवला बालों को प्राकृतिक चमक देता है, जबकि करी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने और हेल्दी नजर आने लगते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एक दिन में कितने बाल झड़ने चाहिए?

    एक स्वस्थ व्यक्ति के 50 से 100 बाल रोज झड़ना सामान्य माना जाता है। इससे ज्यादा बाल झड़ना हेयर फॉल की समस्या का संकेत हो सकता है।
  • बालों में तेल लगाना जरूरी है या नहीं?

    हफ्ते में 1-2 बार तेल से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है।
  • क्या डैंड्रफ से बाल ज्यादा झड़ते हैं?

    डैंड्रफ स्कैल्प को कमजोर करता है, जिससे बालों की जड़ें ढीली हो जाती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है।

Read Next

गले की खराश का रामबाण इलाज: मुलेठी और शहद के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 07, 2026 18:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 07, 2026 18:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 07, 2026 18:02 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content