Ramadan 2023: रमजान में ये 5 चीजें खाकर रहें हाइड्रेट, दिनभर नहीं सताएगी प्यास

Ramadan 2023: रमजान के महीने में सहरी में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी हो।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ramadan 2023: रमजान में ये 5 चीजें खाकर रहें हाइड्रेट, दिनभर नहीं सताएगी प्यास

Ramadan 2023 Tips to Stay Hydrated: कुछ ही दिनों में रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। रमजान का महीना मुस्लिम लोगों के लिए सबसे बड़े त्योहार की तरह होता है। ये पूरे 30 दिनों तक चलता है, जिसमें बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं बहुत ही खुशी शामिल होते हैं और रोजे रखते हैं। रोजे रखने वाले मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के दौरान कुछ भी नहीं खाते और न ही कुछ पीते हैं। सूरज निकलने से पहले सहरी की जाती है। अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है कि सहरी में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है जो शरीर को पूरे दिन हाइड्रेट (Ramadan Diet Tips in Hindi) रखने में मदद कर सके। रमजान शुरू होने से पहले आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे फूड आइटम के बारे में जिन्हें रोजेदार सहरी में शामिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि सहरी में इन चीजों का सेवन करने से आपको पूरा दिन प्यास नहीं लगेगी।


इस पेज पर:-


रमजान में खुद को ऐसे रखें हाइड्रेट - Tips to Stay Hydrated and Fit during Ramadan 

Ramadan-Tips-to-Stay-Hydrated-t

1. तरबूज

सहरी में तरबूज को शामिल करना एक बेस्ट ऑप्शन है। ये एक ऐसा फल है जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। सुबह तरबूज खाने से न सिर्फ प्यास को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, बल्कि ये शरीर को पोषण भी देता है। तरबूज में विटामिन बी6, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए बेस्ट है ये ओट्स सूप, डायटीशियन से जानें आसान रेसिपी

2. स्ट्रॉबेरी

इन दिनों बाजार में बहुत सारी फ्रेश और टेस्ट स्ट्रॉबेरी आ रही हैं। रमजान की सहरी में स्ट्रॉबेरी को शामिल करके शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। स्ट्रॉबेरी में 80 से 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो प्यास को कंट्रोल करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

3. खजूर शेक

खजूर में प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहरी में आप खजूर शेक का सेवन कर सकते हैं। खजूर शेक का सेवन करने से पेट को लंबे समय भरा हुआ रहता है। इसके अलावा ये प्यास को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि एक दिन में 100 एमएल से ज्यादा खजूर शेक का सेवन नहीं करना चाहिए।

Ramadan-Tips-to-Stay-Hydrated-t

4. खीरे का जूस

खीरे या खीरे का जूस का सेवन करके शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। खीरे में 90 से 95 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरे में विटामिन सी और फोलेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो प्यास को कंट्रोल करता है। 

इसे भी पढ़ेंः एग्जाम टाइम में बच्चों को खिलाएं काला चना और गुड़, बढ़ेगी याददाश्त और सेहत रहेगी दुरुस्त

5. नारियल पानी

नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह नारियल पानी पीने से पूरे दिन प्यास को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नारियल का पानी की खास बात ही यही है कि ये शरीर को सही से हाइड्रेट करने में मदद करता है। नारियल पानी के अलावा आप नारियल के फल को भी सहरी का हिस्सा बना सकते हैं।

Pic Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Read Next

Ramadan 2023: गर्मियों में इफ्तार में खाएं ये 5 फूड्स, पेट को मिलेगी ठंडक और आएगी एनर्जी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version