
Ramadan 2023: पवित्र रमजान का महीना शुरू होने वाला है। रमजान के पाक महीने में करीब 1 महीने तक रोज़े रखे जाते हैं। रमजान को रमादान के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में, जो लोग रोज़े रखते हैं उनके लिए खुद को हेल्दी रखना आवश्यक होता है। साथ ही पेट को ठंडा रखना भी जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में पेट ठंडा रहने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। इस समय ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो पेट को ठंडक के साथ शरीर को ताकत भी दें। इस समय तला-भुना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह के खाने से पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में रमजान में इफ्तार के समय पेट को ठंडा रखने वाले फूड्स को शामिल करें। ऐसा करने से पेट ठंडा रहेगा और बीमारियां भी दूर होगी। आइए जानते हैं पेट को ठंडा रखने के लिए इफ्तार में खाएं जाने वाले फूड्स के बारे में।
तरबूज
गर्मियों में तरबूज काफी मात्रा में मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन,पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और प्यास भी नहीं लगती है। तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो काफी समय तक भूख नहीं लगने देता और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
खीरा
खीरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इफ्तार में इसे खाने से पेट को ठंडक मिलती है और शरीर भी लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। खीरे में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन के आदि पाया जाता हैं। फाइबर होने के कारण ये पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और पेट को हेल्दी रखता है।
पका हुआ आम
पका हुआ आम अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इफ्तार के समय इसे खाने से पेट ठंडा रहता है और शरीर भी लंबे समयतक हाइड्रेट रहता है। पका हुआ आम खाने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें पाए जाने वाले गुण पेट को ठंडा रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, जिंक और आयरन आदि पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत पाने के लिए गर्मियों में जरूर खाएं ये 5 फल, जानें इनके फायदे
सत्तू का रस
सत्तू का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको अधिकतर लोग काफी खाना पसंद करते हैं। सत्तू का रस पीने से ठंडा रहता और लंबे समय तक भरा भी रहता है। सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और पेट को भी हेल्दी रखता है। ये शरीर को एनर्जी भी देता है और शरीर को ठंडा रखता है।
दही
दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी6 और फाइबर आदि पाया जाता हैं। इसके सेवन से पेट इफ्तार के समय पेट, तो ठंडा रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। इसको खाने से मौसमी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता हैं।
पेट को ठंडा रखने के लिए इफ्तार में ये फूड्स खाएं जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version