Raisins Benefits For Constipation: किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं जन्म लेती हैं। पाचन से जुड़ी सबसे कॉमन समस्या है कब्ज। कब्ज और अपच जैसी समस्या में किशमिश का सेवन (Kabj me Kishmish Ke Fayde in Hindi) बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में मौजूद गुण शरीर को पोषण देने के साथ ही पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन, पोटैशियम, विटामिन, ककैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा किशमिश का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज दूर करने के लिए किशमिश के फायदे- Raisins Benefits For Constipation in Hindi
किशमिश में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, इसका सेवन कब्ज से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और इसका सबसे प्रमुख कारण आपका खानपान और जीवनशैली माना जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं में भी कब्ज की समस्या बहुत आम है। ऐसी स्थिति में किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश का सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और अपच जैसी समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। कब्ज में किशमिश का सेवन करने के फायदे इस तरह से हैं-
1. किशमिश में फाइबर का पर्याप्त मात्रा होती है, फाइबर पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
2. रोजाना किशमिश का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और अपच, पेट की गैस और कई अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Foods For Constipation: शरीर के दोष के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें इन 5 फूड्स का सेवन
3. वजन कम करने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा रखते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती है।
4. पेट में गैस बनने और एसिडिटी की समस्या में भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश का पानी पीने से पेट साफ रहता है।
5. शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, किशमिश में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
कब्ज दूर करने के लिए कैसे खाएं किशमिश?
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए किशमिश का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए आप रात में एक मुट्ठी किशमिश लेकर इसे पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट किशमिश को छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा किशमिश के पानी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज दूर करने के अलावा कई अन्य समस्याओं में भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)