Ragi Recipes To Control Blood Sugar Level: डायबिटीज की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। कई लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सादी चीजों का ही सेवन करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं रागी से खास रेसिपी तैयार करके डायबिटीज मरीजों को खिलाई जा सकती है। ये रेसिपीज स्वादिष्ट होने के साथ उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेगी। रागी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। रागी साबुत अनाज की श्रेणी में आती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रागी की रेसिपीज के बारे में।
1. रागी का परांठा
सामग्री
5-6 चम्मच- रागी का आटा
स्वादनुसार- नमक
1/2 चम्मच- कलौंजी
1/2 चम्मच- अजवाइन
रागी का परांठा बनाने का तरीका
रागी का परांठा बनाने के लिए रागी के आटे को नॉर्मल आटे की तरह ही गूंथ लें। गूंथते समय इसमें नमक, अजवाइन और कलौंजी को डालकर मिक्स करें। अब आटा गूंथने के बाद इसकी लोई बनाए और परांठा तैयार करें। इसमें घी लगाकर सेंके। आपका रागी परांठा तैयार है।
टॉप स्टोरीज़
2. रागी इडली
सामग्री
1 कप- रागी का आटा
प्याज- 3 चम्मच
टमाटर- 3 चम्मच
गाजर- 2 चम्मच
शिमला मिर्च- 2 चम्मच
पत्ता गोभी- 2 चम्मच
नमक- स्वादनुसार
1/2- दही
रागी इडली बनाने का तरीका
रागी इडली बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इन चीजों को इडली स्टैंड में डालकर इडली बनाएं। 10 से 15 मिनट में आपकी इडली तैयार हो जाएगी। इसको नारियल की चटनी के साथ सर्व करके खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय
3. रागी हलवा
सामग्री
1 कप- रागी का आटा
3 चम्मच- देसी घी
2-3- बादाम
2-3- इलायची
रागी हलवा बनाने का तरीका
रागी का हलवा बनाने के लिए आटे को कड़ाही में अच्छे से भून लें। अब इसमें 2 से 3 कप पानी डालकर कुछ देर के लिए चलाएं। जब हलवा गाढा हो जाएं, तो इसमें बादामऔर इलायची मिलाकर सर्व करें। ये हलवा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रागी की इन रेसिपीज को बनाया जा सकता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik