Hair Transplant Procedure in Hindi: हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी सर्जरी है, जिसमें गंजेपन वाली स्थान पर बालों को लगाया जाता है। इसे हेयर रिस्टोरेशन या हेयर रिप्लेसमेंट भी कहा जाता है। आजकल अधिकतर लोग झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं। झड़ते बालों की समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के बाल धीरे-धीरे झड़ते हैं और वह गंजा होने लगता है। वहीं, किसी व्यक्ति के बाल सिर्फ किसी एक जगह से ही निकल जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, गंजेपन की वजह से लुक भी खराब नजर आता है। ऐसे में लोग हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की मदद लेते हैं। आइए, डर्माक्लिनिक्स के निदेशक और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार से जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट के पूरे प्रोसेस के बारे में-
हेयर ट्रांसप्लांट का पूरा प्रोसेस क्या होता है?- Hair Transplant Procedure in Hindi
आपको बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट दो तरीके से किया जाता है। एक स्ट्रिप और दूसरा फॉलिकल प्रक्रिया के दौरान-
स्ट्रिप प्रकिया
- हेयर ट्रांसप्लांट का प्रोसेस प्रीऑपरेटिव प्लानिंग के साथ शुरू होती है। इस स्टेप में व्यक्ति के बालों के प्रकार और गंजेपन का पता लगाया जाता है। इसमें डॉक्टर, व्यक्ति को लाइफस्टाइल में बदलाव करने की सलाह देते हैं।
- अब डोनर एरिया (जिस स्थान से बाल निकालने हैं) को डिफाइन किया जाता है। फिर सर्जरी के माध्यम से डोनर एरिया से बालों की लंबी स्ट्रिप निकाली जाती है।
- इसके बाद डॉक्टर गंजेपन के एरिया पर निकाली गई स्ट्रिप को टांकों की मदद से लगाई जाती है। या प्लांट की जाती है।
- फिर ट्रांसप्लांट वाले एरिया पर पट्टियां की जाती हैं और एक दिन बाद इन्हें खोल दिया जाता है।
- कुछ दिनों पर टांके ठीक हो जाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ समय बाद धीरे-धीरे बाल निकलने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें क्या करें और क्या नहीं
फॉलिकल प्रक्रिया
फॉलिकल प्रक्रिया यानी हेयरलाइन ग्राफ्टिंग, हेयर ट्रांसप्लांट का एक तरीका है। इस प्रक्रिया में स्ट्रिप के बजाय फॉलिकल की मदद से हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें एक बाल को गंजेपन की जगह पर ग्राफ्ट किया जाता है। इस फॉलिकल प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है। फिर फॉलिकल को ट्रांसप्लांट किया जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version