प्रेग्नेंसी का वक्त हर महिला के जीवन का सबसे अच्छा और सुनहरा मौका होता है। इस वक्त हर महिला चाहती है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के हर एक पल को महसूस करें। गर्भावस्था के अंतिम महीनों में एक महिला के लिए खुद पर फोकस कर पाना एक चुनौती बन जाता है। वैसे तो हर मां के लिए उसका बच्चा दुनिया का सबसे सुंदर बच्चा होता है। लेकिन फिर भी हर किसी की चाहत होती है कि उसका बच्चा गर्भ से ही सुंदर और स्वस्थ पैदा हो।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी कैलेंडर की मदद से जानें बच्चे की ग्रोथ का हाल
हर गर्भवती महिला का ये जानना बहुत जरूरी है कि शिशु का स्वास्थ्य और रूप-रंग मां के खानपान और व्यवहार पर निर्भर करता है। आप जैसा खाना खाएंगे और जैसा बर्ताव करेंगे उसका सीधा असर आपके शिशु पर पड़ेगा। यानि कि हम कह सकते हैं कि स्वस्थ्य व सुंदर शिशु पाने के लिए एक गर्भवती को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। गर्भावस्था के दौरान आपके खाने में ज्यादा से ज्यादा पोषण वाली चीजें होनी चाहिए। गर्भावस्था में आपको हरी सब्जियां, दूध, फल आदि का सेवन करना चाहिए इससे आपको व बच्चे को विटामिन मिनरल व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। आइए जानते हैं सुंदर और स्वस्थ शिशु के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में किन चीजों को शामिल करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था के पहले हफ्ते हो सकती है मितली की समस्या
- प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रुप से रसीले संतरों का सेवन करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो मां का रंग निखारता है। इन्हें खाने से नवजात शिशु भी गोरा व सुंदर होता है।
- प्रेग्नेंसी में नारियल पानी और कच्चा नारियल खाना बहुत फायदेमंद होता है। नारियल में बहुत ज्यादा पोटैशियम होता है जो बच्चे की त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है। नारियल त्वचा के मिलेनिन में मिलकर रक्त संचार को अच्छा करने में मदद करता है। जिसके चलते त्वचा का रंग साफ होता है और इसका सीधा असर शिशु पर पड़ता है।
- गर्भावस्था में महिलाओं को दूध में केसर-बादाम मिलाकर पीना चाहिए। इससे बच्चे का रंग निखरता है और बच्चा स्वस्थ्य पैदा होता है। केसर औषधीय गुणों की खान होता है। केसर मां और बच्चे दोनों को सुंदर और स्वस्थ रखता है।
- गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। हरी सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं। आयरन गर्भवती महिला को सेहतमंद बनाये रखने में मदद करता है। साथ ही उनके होने वाले शिशु पर भी इसका बहुत अच्छा असर होता है।
- चुकंदर जल्द ही रक्त की कमी को पूरा करने में कारगर साबित होता है। गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का जूस पीना चाहिए यह रक्त संचार को बढ़ाने के साथ रंग भी निखारता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pregnancy