40 की आयु के बाद भी बन सकेंगी आप 'मां'

एक नई शोध के अनुसार महिलाएं 40 वर्ष की आयु के बाद भी मां बन सकेंगी। अधिक जानने के लिए पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की आयु के बाद भी बन सकेंगी आप 'मां'


सामान्‍यतया चिकित्‍सक 35 साल की आयु तक की आयु प्रेग्‍नेंसी के लिए आदर्श मानी जाती है। क्योंकि इस उम्र के बाद गर्भधारण करने और बच्चे के जन्म दोनों में काफी परेशानियां आती हैं।

Pregnancy at the age of 40 एक शोध के अनुसार यह बात सामने आयी है कि अब महिलाएं 40 वर्ष की आयु के बाद भी मां बन सकेंगी और उनको ज्‍यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अध्ययन के अनुसार 35 से 39 वर्ष की 82 प्रतिशत महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता देखी गयी है।

 

 

सैन डियागो यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की शोधकर्ता जीन एम त्वेंग ने इस बात की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी। जीन ने बताया कि, '1670 से 1830 के मध्य फ्रांस में पैदा हुए बच्चों के रिकार्ड से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विशेषज्ञों ने बताया था कि 35 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं का गर्भधारण करना सुरक्षित नहीं है। लेकिन समय और जीवन शैली में तेजी से बदलाव आए हैं। अतः अब महिलाएं 40 के बाद या इसके आस-पास की आयु में भी मां बनने का सुख प्राप्त कर सकेंगी।

 

 

जीन ने यह भी बताया कि, 35 से 39 का आयु की जो महिलाएं एक सप्ताह दो बार शारीरिक संबंध बनाती हैं उनकी गर्भधारण करने की क्षमता एक साल में 82 फीसदी तक बढ़ जाती है। गौरतलब है कि कम उम्र में मां बनना बच्चे के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

 

 

जो महिलाएं 30 वर्ष से कम आयु में बच्चों को जन्म देती हैं, उन बच्‍चों की जल्दी मृत्यु होने की आशंका अधिक होती है। ब्रिटेन में मौजूद 'यूसीएल इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हैल्थ' के शोधकर्ताओं के अनुसार बीते कुछ वर्षों के दौरान ज्यादा पढ़ाई और करियर को अच्छा बनाने की दौड़ के चलते महिलाएं मां बनने की ओर ध्यान नहीं दे पाई हैं।



Read More Health News in Hindi

Read Next

संक्रमण से मासिक धर्म प्रभावित

Disclaimer