ताई-ची वर्कआउट से लंबे समय तक दिखेंगे जवान और बेहतर होगा बॉडी-बैलेंस

ताई-ची शरीर में संतुलन और लचीलेपन के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। ताई-ची की खास बात ये है कि इस वर्कआउट से आपको ध्यान, प्रणायाम और एक्सरसाइज तीनों के लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ताई-ची वर्कआउट से लंबे समय तक दिखेंगे जवान और बेहतर होगा बॉडी-बैलेंस


ताई-ची शरीर में संतुलन और लचीलेपन के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। ताई-ची के नियमित अभ्यास से उम्र का प्रभाव कम होता है और उम्र लंबी होती है। चीन में प्राचीन समय से ताई-ची का अभ्यास किया जाता है। यही कारण है कि वहां के लोग ज्यादा समय तक जवान और खूबसूरत बने रहते हैं। ताई-ची की खास बात ये है कि इस वर्कआउट से आपको ध्यान, प्रणायाम और एक्सरसाइज तीनों के लाभ मिलते हैं।

मार्शल आर्ट है ताई-ची

ताई-ची एक बेहतरीन वर्कआउट है मगर शुरुआत में इसे मार्शल आर्ट की तरह डिजाइन किया गया था। ताई-ची के अभ्यास से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी का बैलेंस और कोलेस्ट्रॉल बेहतर होता है। इसे करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसमें बॉडी को बहुत धीरे मूव किया जाता है इसलिए ये इसका अभ्यास कई रोगों में भी सुरक्षित माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:- इन 5 स्लिमिंग एक्सरसाइज से तेजी से घटेगा फैट, शरीर को मिलते हैं कई लाभ

लंबे समय तक रहेंगे जवान

तमाम बीमारियों को तो ताई ची दूर भगाने में सहायक है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से भी ताई ची का कोई जवाब नहीं है। ताई ची की मदद से हमारे सेल्स मजबूत होते हैं और नए सेल्स का निर्माण होता है। मतलब यह कि ताई ची हमें शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखता है साथ ही सेल्स की मदद से हमेशा जवां रखता है।

ताई-ची से आती है ऊर्जा

ताई-ची के अभ्यास से शरीर में ऊर्जा आती है और आलस दूर होता है। इतना ही नहीं ये शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाता है और दिमाग को शांत रखता है। ताई-ची का अभ्यास किसी भी उम्र में किया जा सकता है। चीन में युवाओं के साथ-साथ बच्चे और बुजुर्ग भी इस बेहतरीन वर्कआउट का अभ्यास करते हैं।

इसे भी पढ़ें:- बढ़ती उम्र के साथ खुद को कैसे रखें हेल्‍दी और फिट, ये हैं 5 टिप्‍स

हड्डियों के दर्द से छुटकारा

ताई-ची के अभ्यास से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं इसलिए इसके अभ्यास से पीठ दर्द, कमर दर्द, घुटनों के दर्द आदि में आराम मिलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सप्ताह में केवल 2 बार ताई-ची का अभ्यास करने से आप हर तरह के शारीरिक दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा ताई-ची दिमाग की नसों में रक्त प्रवाह भी तेज करता है, जिससे आपकी एकाग्रता और याददाश्त तेज होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

30 मिनट में 300 से ज्यादा कैलोरी घटाना है, तो रोज करें कैंगू जंप्स वर्कआउट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version